Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ? देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के बाद फिर से मौसम बदल गया है। पिछले दिनों हुई बारिश का असर मौसम पर जरूर देखने को मिलेगा। 14-15 अप्रैल को तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके बाद 16 अप्रैल से गर्मी फिर से अपना असर दिखाना शुरु करेगी।Haryana Weather Update

रविवार को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

13 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान Haryana Weather Update
जिला — अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ — 34.9 डिग्री
अंबाला — 36.6 डिग्री
हिसार — 37.8 डिग्री
करनाल — 35.5 डिग्री
नारनौल — 36.7 डिग्री
रोहतक — 38 डिग्री
सिरसा — 37 डिग्री
चरखी दादरी–36.2 डिग्री
फरीदाबाद — 36 डिग्री
गुरुग्राम — 34.7 डिग्री
जींद — 36.2 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 37 डिग्री
पानीपत — 35 डिग्री
सोनीपत — 35.7 डिग्री

24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी जींद जिले के तापमान में दर्ज की गई। जहां 3.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। जिसके बाद अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!