आधे गुरुग्राम में Water Supply हुई ठप, बसई चौक पर मास्टर पाइप लाइन लीक

Water Supply : बुधवार शाम आधे से ज्यादा गुरुग्राम में पानी की सप्लाई ठप हो गई इसके पीछे बसई चौक पर मास्टर पाइप लीकेज को बताया जा रहा है । मास्टर पाइप लाइन लीकेज की वजह बारिश के दौरान हुए जलभराव को माना जा रहा है । पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए बुधवार को ही जीएमडीए की टीमें लग गई लेकिन सीवर की लाइन का पानी बैक मार गया जिसकी वजह से लाइन को ठीक करने में समस्या आ रही है ।

आधे गुरुग्राम में नहीं आ रहा पानी

मास्टर पाइप लाइन लीक होने की वजह से आधे से ज्यादा गुरुग्राम में पानी की सप्लाई बाधित हुई है । जीएमडीए की टीमें लगातार लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं । जो मास्टर पाइप लाइन लीक हुई है वो तीस साल पुरानी बताई जा रही है । पाइप लाइन लीक होने की वजह से गुरुग्राम के Village Basai, Kadipur, Chakarpur, Nathupur, Sikandarpur, Garhi, Civil Lines, Hans Enclave, Greenwood City, Sectors 45, 37, 34, 29, 10A, 16, 17, 18, 15, 15 Part-2, 30, 31 & 32, and DLF Phases 1–4 इलाके में पानी की सप्लाई ठप हो गई है ।

बारिश के कारण रुका काम

गुरुवार सुबह सुबह गुरुग्राम के कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी की वजह से मरम्मत के काम में बाधा आई जिसकी वजह से पानी की पाइप लाइन पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई । सीवर का पानी आने की वजह से कई घरों में बदबूदार पानी की सप्लाई हुई । जीएमडीए की टीमें अभी भी पाइप लाइन को ठीक करने में जुटी हुई है ।

आज शुरु हो सकती है पानी की सप्लाई

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि पानी की पाइप लाइन को ठीक करने में बारिश की वजह से समस्या आई । उम्मीद है कि आज शाम तक लाइन को ठीक कर दिया जाएगा और शाम तक शहर में प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई को सुचारु रुप से चालू कर दिया जाएगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤