Gurugram में 10वीं पास को भी मिलेगी नौकरी, गुरुग्राम में इस दिन लगेगा रोज़गार मेला

Gurugram : मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम की ओर से 26 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा । यह मेला मिनी सचिवालय, गुरुग्राम की पांचवीं मंजिल पर स्थित मंडल रोजगार कार्यालय के कमरा नंबर 513-14 में आयोजित होगा।

मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में एजिस कस्टमर सपोर्ट सर्विस लिमिटेड, भारत पे लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड तथा एनआईआईटी फाउंडेशन सहित कई कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना रोजगार कार्यालय पहचान पत्र (रजिस्ट्रेशन कार्ड), शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज तथा अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) साथ लेकर आएं, ताकि उन्हें रोजगार के उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤