हरियाणा के कॉलेजों में अब खुलेंगे वीटा मिल्क बूथ, जानें सैनी सरकार का मास्टर प्लान

हरियाणा के कॉलेजों में दूध की कमी नहीं रहेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) प्रदेश के 123 कॉलेजों में वीटा मिल्क बूथ खोलने की तैयारी कर रहा है।

Haryana News: हरियाणा के कॉलेजों में दूध की कमी नहीं रहेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) प्रदेश के 123 कॉलेजों में वीटा मिल्क बूथ खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए इन सभी कॉलेजों को सर्कुलर भेजकर प्रस्ताव मांगे गए हैं।

इन प्रस्तावों के आधार पर इन कॉलेजों में बूथ खोले जाएंगे। बूथ खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह अभी शुरुआती चरण में है। मंजूरी मिलने के बाद कॉलेजों में बूथ खोले जाएंगे। कॉलेजों में हलचल है और प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

डीएचई को हरियाणा सरकार के निगम विभाग के आयुक्त एवं सचिव की ओर से पत्र मिला था। उन्होंने बूथ खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। राज्य सरकार पूरे प्रदेश में 350 बूथ खोलने की तैयारी कर रही है। हरियाणा सरकार ने बजट के दौरान इसकी घोषणा की थी। इसमें सरकारी कॉलेज, विभाग, बोर्ड, निगम, संस्थान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, निकाय आदि शामिल होंगे।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button