Dwarka Expressway के बिजवासन टोल प्लाजा पर बनेगा U Turn Flyover, इन इलाकों को मिलेगी राहत

Dwarka Expressway : द्वारका एक्सप्रेसवे के नजदीक बसे सेक्टर वासियों को जल्द ही सौगात मिलने वाली है । बिजवासन में बने टोल प्लाजा पर आसपास के सेक्टरवासियों को जल्द ही इस टोल से निजात मिलने वाली है । गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर गुरुग्राम की तरफ यू-टर्न फ्लाईओवर (U Turn Flyover) का निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अध्यक्ष संतोष यादव ने इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिए हैं। एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों की तरफ से अब इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।

करीब 28.4 किमी लंबाई के द्वारका एक्सप्रेसवे का करीब 18.9 किमी का हिस्सा गुरुग्राम में आता है, जबकि 9.5 किमी का हिस्सा दिल्ली में है। इस एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) पर बिजवासन टोल प्लाजा को 9 नवंबर 2025 को शुरू किया था । इस टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर कार का एक तरफ का शुल्क 220 रुपये है, जबकि दोनों तरफ का शुल्क 330 रुपये है। इस टोल प्लाजा पर यू-टर्न की सुविधा नहीं है। यदि कोई वाहन चालक बजघेड़ा निकासी पर नहीं उतर पाता है तो वह बिजवासन टोल प्लाजा पर पहुंच जाता है। यू-टर्न नहीं होने की स्थिति में उसे टोल शुल्क का भुगतान करना पड़ता है ।

फ्लाइओवर के लिए होगा अधिग्रहण

इस एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल प्लाजा से ठीक पहले तीन लेन का यू-टर्न फ्लाईओवर बनाया जाए। इसके निर्माण को लेकर यातायात सर्वे करवाया जाएगा। इसके आसपास यदि सरकारी जमीन है तो उस जमीन का अधिग्रहण होगा ।

बिजवासन टोल प्लाजा के नजदीक यू-टर्न की सुविधा नहीं होने के कारण सेक्टर-106 से लेकर सेक्टर-115 तक, साईं कुंज, गांव बजघेड़ा, चंदन विहार, पालम विहार, न्यू पालम विहार, उपवन सोसाइटी, साहिब कुंज, निहाल कॉलोनी, प्रकाशपुरी जोन, गांव चौमा, बाबूपुर, जहाजगढ़ आदि कॉलोनियों के निवासियों को असुविधा हो रही है।

U Turn Flyover बनने के बाद सफर होगा सुहाना

Dwarka Expressway के बिजवासन टोल के नजदीक यू टर्न फ्लाइओवर बनने के बाद इन इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिल जाएगी और गुरुग्राम के एरिया में आने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का लोग बिना किसी रोक टोक के आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button