Cars Collide : सोहना एलिवेटेड हाईवे पर दो कारों में भीषण भिड़ंत; टक्कर के बाद बीच सड़क पर पलटी गाड़ी

सुभाष चौक एक्जिट के पास देर रात हुआ हादसा, गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से बची लोगों की जान, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Cars Collide/गुरुग्राम
सोहना रोड स्थित एलिवेटेड हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सुभाष चौक एक्जिट के पास दो तेज रफ्तार कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर (Cars Collide) में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई, जबकि दूसरी रिट्ज कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान पलटी हुई कार सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे सड़क पर चिंगारियां तक निकलने लगीं।

एयरबैग ने बचाई जान : Cars Collide

इस भयानक दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ियां रोकीं और पलटी हुई (Cars Collide) कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के समय समय पर गाड़ियों के एयरबैग्स खुल जाने के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई और कार सवारों की जान बच गई।

Cars Collide-1

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल : Cars Collide

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई कार को सीधा कराया और दोनों गाड़ियों को हटाकर ट्रैफिक को दोबारा सुचारू किया।

Cars Collide CCTV से होगी मामले की जांच

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ियों के मालिकों का पता लगा रही है। हादसा किस ड्राइवर की लापरवाही या ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ, इसका खुलासा करने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेषकर देर रात के समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤