Train Route : रेल यात्री ध्यान दें! 5 से 8 अक्टूबर के बीच दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर 24 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रास्ते

दिल्ली सराय रोहिल्ला-पालम के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए 7 अक्टूबर को लगेगा 6 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक; स्टेशन निकलने से पहले जरूर जांचें अपनी ट्रेन का स्टेटस

Train Route/नई दिल्ली
दिल्ली-रेवाड़ी रेल रूट (Train Route) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। इस रेलखंड पर यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला से पालम के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे प्रशासन 7 अक्टूबर को 6 घंटे का भारी ट्रैफिक ब्लॉक लेगा।

इस निर्माण कार्य के चलते 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच इस रूट पर चलने वाली करीब 24 प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट (Train Route) बदला गया है, जबकि कुछ को बीच रास्ते में ही रोकने (शॉर्ट टर्मिनेट) या वहीं से चलाने (शॉर्ट ओरिजिनेट) का फैसला किया गया है।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें : Train Route

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग तिथियों में रद्द रहने वाली प्रमुख गाड़ियों की सूची:

  • 5 अक्टूबर: दिल्ली – जैसलमेर (14087)

  • 6 अक्टूबर: दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ (12215), बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ (12216), जैसलमेर – दिल्ली (14088), तिलक ब्रिज – सिरसा (15307), भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला (20983)

  • 7 अक्टूबर:

    • वंदे भारत व डबल डेकर: जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर (12985/12986), अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी (12065/12066), जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत (26481/26482)

    • अन्य गाड़ियां: चंडीगढ़ – बांद्रा टर्मिनस (22452), दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज (20984), नई दिल्ली – शकूरबस्ती (64095), फर्रुखनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला (74033/74036), दिल्ली – रेवाड़ी (54421/54417/74003/74002), हिसार – दिल्ली (54310)

  • 8 अक्टूबर: बांद्रा टर्मिनस – चंडीगढ़ (22451)

इन 8 ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव : Train Route

कई लंबी दूरी की ट्रेनों को प्रभावित होने से बचाने के लिए दिल्ली – रोहतक – भिवानी – रेवाड़ी के वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा:

  1. 6 अक्टूबर: जम्मूतवी – बाड़मेर (14662), ओखा – साबरमती (09523), भुज – दिल्ली (19403), भुज – बरेली (14312), वेरावल – हरिद्वार (09203)

  2. 7 अक्टूबर: बरेली – भुज (14312), शकूरबस्ती – ओखा (09524), पातालकोट एक्सप्रेस – फिरोजपुर से सिवनी (20424)

शॉर्ट टर्मिनेट और नियंत्रित ट्रेनें : Train Route

  • 14030 मुक्तसर – दिल्ली सराय गंगानगर एक्सप्रेस: नई दिल्ली पर ही यात्रा समाप्त करेगी।

  • 14029 गंगानगर – दिल्ली: रेवाड़ी में ही रोक दी जाएगी।

  • 54411 रेवाड़ी – दिल्ली: रेवाड़ी के बजाय नई दिल्ली से चलाई जाएगी।

  • देरी से चलने वाली गाड़ियां: किशनगंज – अजमेर (15715) अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट और दिल्ली – साबरमती (12916) 55 मिनट की देरी से चलेगी। इसके अलावा हावड़ा – बाड़मेर (12323) को दिल्ली में 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

यात्रियों के लिए सलाह : Train Route

दैनिक रेल यात्री संघ के प्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से विशेष अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए स्टेशन के लिए निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन (139) या NTES ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤