Haryana News

Highway और Expressway पर सफर हुआ महंगा, जाने कितने बढ़े टोल के रेट ?

Advertisement
Advertisement

Highway : पंजाब से बाहर जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रैसवे पर यात्रा 1 अप्रैल से महंगी हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्गग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई) ने देशभर के राजमार्ग खंडो पर टोल शुल्क में औसतन 4 से 5 प्रतिशत की वृद्धि की है।

खबरों की माने तो राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों के लिए संशोधित टोल शुल्क मंगलवार से लागू हो गए है। एन.एच.आई. ने सभई राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रैसवे के लिए टोल दरों में बढ़ौतरी को अलग से अधिसूचित किया है। अधिकारी के अनुसार टोल शुल्क को संशोधित करना वार्षिक कवायद का हिस्सा है। यह थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में बदलाव से जुड़ा है।

Advertisement

इस साल इसे एक अप्रैल से लागू किया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग नैटवर्क पर लगभग 855 उपयोगकर्त्ता शुल्क प्लाजा है, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार शुल्क लगाया जाता है। इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक वित्तपोषित शुल्क प्लाजा हैं और 180 राजमार्ग विकसित करने वाली कंपनियों द्वारा संचालित टोल प्लाजा हैं। संशोधित दरें देश भर के प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को प्रभावित करेंगी, जिनमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रैस वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रैसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे शामिल है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!