Haryana News

Haryana PPP: हरियाणा में Family ID ठीक करवाने के लिए 20 अप्रैल तक का मौका, वरना होगी कानूनी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

Haryana PPP: हरियाणा में फैमिली आईडी में गलत जानकारी दर्ज कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों पर सरकार ने कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। सरकार ने ऐसे फर्जी गरीबों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पिछले 1 महीने में प्रदेश में 1609 परिवारों को बीपीएल कैटेगरी से बहार कर दिया गया है। सरकार ने फर्जी गरीब परिवारों को 20 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है।Haryana PPP

3 साल तक हो सकती कैद
प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे फर्जी गरीबों को खुद ही बीपीएल श्रेणी छोड़ने को कहा गया है। अगर सरकार ने उन्हें पकड़ा तो उन्हें बाहर करने करने के साथ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों पर बारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत कार्ऱवाई होगी, जिसमें उन्हें 3 साल तक की सजा हो सकती है।

Advertisement

इसको लेकर बकायदा मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने फर्जी बीपीएल परिवारों का मुद्दा उठाया था। सीएम सैनी ने कार्ऱवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।Haryana PPP

प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड का लाभ सिर्फ उन्ही परिवारों को मिलता है, जिनकी सालाना इनकम 1 लाख 80 हजार रुपये से कम हो। सरकार को शक है कि इससे ज्यादा इनकम होने के बावजूद कई परिवारों ने कम इनकम दर्ज करवाते हुए यह कार्ड बनवा लिया।

सरकार को शक है कि कई परिवारों की फैमिली इनकम 1 लाख 80 हजार से ज्यादा है। लेकिन बीपीएल कार्ड के लिए उन्होंने परिवार का फर्जी बंटवारा कर लिया। अब वह रहते तो साथ हैं लेकिन कागजों में खुद को अलग-अलग दिखाकर बीपीएल परिवार वाले फायदे उठा रहे हैं।Haryana PPP

होगी कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को मैसेज भेजे जा रहे हैं जिसमें उन्हें 20 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वे खुद ही फैमिली आईडी में अपनी सही विवरण दर्ज कराएँ और बीपीएल श्रेणी से बाहर चले जाएं। वरना इससे लिए लाभ की वसूली की जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी होगी।Haryana PPP

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!