Delhi-Jaipur Highway: अक्टूबर से आसान होगा दिल्ली-जयपुर हाईवे का सफर, बिलासपुर और राठीवास में खुलेंगे दो नए फ्लाईओवर
जाम से मिलेगी राहत, गुरुग्राम से रेवाड़ी और जयपुर की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों का बचेगा समय

Delhi-Jaipur Highway/गुरुग्राम
Delhi-Jaipur Highway पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे बिलासपुर और राठीवास चौक पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण काम अब अंतिम चरण में है। एनएचएआई (NHAI) अक्टूबर महीने से इन दोनों फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है।
Delhi-Jaipur Highway : बिलासपुर चौक पर 2 मिनट का सफर करने में लगते थे 2 घंटे
बिलासपुर चौक फिलहाल सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला प्वाइंट बना हुआ है। निर्माण कार्य और संकरी सड़कों के कारण पीक आवर में महज 2 मिनट की दूरी तय करने में चालकों को 2 घंटे तक का समय लग जाता है।
अक्टूबर में बिलासपुर फ्लाईओवर का Delhi-Jaipur Highway वाला एक हिस्सा शुरू कर दिया जाएगा। इससे हाईवे का सीधा ट्रैफिक अलग हो जाएगा और सर्विस रोड पर दबाव कम होगा। एनएचएआई का लक्ष्य है कि दिसंबर तक इस पूरे फ्लाईओवर का काम मुकम्मल कर लिया जाए।
Delhi-Jaipur Highway : राठीवास फ्लाईओवर के दोनों लेन अक्टूबर से शुरू होंगे
राठीवास चौक पर स्थिति जल्द पूरी तरह सुधरने वाली है। यहां फ्लाईओवर के दोनों हिस्सों को अक्टूबर में एक साथ खोलने की योजना है। दोनों लेन शुरू होने से हाईवे पर गाड़ियां बिना रुके रफ्तार भर सकेंगी और गाड़ियों की लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।
Delhi-Jaipur Highway : गुरुग्राम से रेवाड़ी का 55 किमी का सफर होगा आसान गुरुग्राम से रेवाड़ी की दूरी करीब 55 किलोमीटर है, जिसे तय करने में सामान्यतः 1 घंटा लगना चाहिए। लेकिन बिलासपुर और राठीवास के जाम की वजह से चालकों को 2.5 से 3 घंटे लग जाते थे।
रेवाड़ी-बावल रूट: जयपुर जाने वाले यात्री दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन रेवाड़ी और बावल जाने वालों के लिए यह हाईवे ही मुख्य रास्ता है। Delhi-Jaipur Highway फ्लाईओवर चालू होने से इस रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
Delhi-Jaipur Highway : स्थानीय लोगों ने उठाई सर्विस रोड दुरुस्त करने की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि Delhi-Jaipur Highway फ्लाईओवर बनने से स्थायी समाधान तो मिलेगा, लेकिन जब तक पूरा निर्माण खत्म नहीं होता, तब तक एनएचएआई को सर्विस रोड की मरम्मत, चौड़ाई और जल निकासी पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि बारिश के मौसम में गड्ढों और जलभराव से बचा जा सके।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश
स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ Delhi-Jaipur Highway समीक्षा की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का एक हिस्सा और राठीवास के दोनों हिस्से अक्टूबर में चालू होने से जनता को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
