Haryana News

हरियाणा में रेलवे की तर्ज पर बसों में मिलेगा खाना, परिवहन मंत्री अनिल विज ने की शुरूआत

Advertisement
Advertisement

nहरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में प्रतिदिन 3 लाख यात्री व कर्मचारी सफर करते हैं तथा उन्हें अच्छा खाना उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

Advertisement

nn

प्रदेश के 5 बस स्टैंडों पर ट्रायल तौर पर टूरिज्म विभाग द्वारा बसों के यात्रियों को रेलवे की तर्ज पर खाना उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। 

nn

उन्होंने कहा कि हाइवे पर हम रेस्ट हाउस बनाना चाहते हैं ताकि वाहन चालक, महिलाएं व यात्रियों को रिफ्रेश होने की बेहतर सुविधा मिल सके। विज अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर आस्था फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ की गई पांच रूपए में थाली सेवा की शुरुआत करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

nn

रेलवे की तर्ज पर बसों में मिलेगा खाना

nn

उन्होंने कहा कि ट्रायल तौर पर 5 बस स्टैंडों पर टूरिज्म विभाग से अनुबंध कर रहे हैं, जहां से खाना मुहैया कराया जाएगा। यदि यह ट्रायल कामयाब हुआ तो अन्य बस स्टैंड पर भी यह सुविधा होगी। 

nn

इसके अलावा, रेलवे की तर्ज पर हरियाणा रोडवेज बसों में भी खाना उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि आज जो दुर्घटनाएं हो रही है वह 80 प्रतिशत मानवीय चूक की वजह से हो रही है। मानवीय चूक चालक को आराम नहीं करने की वजह से हो रही है।

nn

बसों के लिए बनेगा ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर

nn

परिवहन मंत्री ने कहा कि बसों के लिए उन्होंने एक ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर/ऐप बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे पता चलेगा कि कौन सी बस कहां पर है। उन्होंने कहा कि हम नई एसी व इलेक्ट्रिक बसों की भी खरीद करने जा रहे हैं। अम्बाला में लोकल रूट पर 5 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की गई हैं, जबकि अन्य बसों का संचालन भी किया जा रहा है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!