Haryana News

Traffic Rule: क्या चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर कटेगा चालान? जानें क्या कहता है नियम

Advertisement
Advertisement


Traffic Rule: अगर आप भी वाहन चलाते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस आपका चालान काटती है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के मन में कई बार सवाल उठता है कि क्या चप्पल पहनकर दोपहिया वाहन चलाने पर आपको चालान कट सकता है या नहीं। आइए जानते हैं इसको लेकर क्या ट्रैफिक नियम है। n

क्या कहता है मोटर व्हीकल एक्ट

मोटर व्हीकल एक्ट में कुछ वर्षों पहले बदलाव किया गया। 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए बदलाव का उद्देश्य सुरक्षा को और पुख्ता करना था। ऐसे में दो पहिया से लेकर 4 पहिया वाहन चालकों के लिए नियम और भी ज्यादा सख्त कर दिए गए थे। इन नियमों का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षा बढ़ाना और हादसों को रोकना है। n

Advertisement

क्या चप्पल पहनकर न चलाएं वाहन?

अगर आपके मन में यही सवाल उठता है कि क्या चप्पल और हाफ पेंट में दोपहिया वाहन चलाने पर चालान कट जाता है। तो आपको पता होना चाहिए कि ऐसा कोई नियम नहीं है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसा कोई नियम नहीं है कि दोपहिया वाहन चालक चप्पल पहनकर वाहन न चलाए। n

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थी कि चप्पल पहनकर वाहन चलाने पर चालान कट सकता है। इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि चप्पल पहनकर बाइक चलाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि बाइक चलाते वक्त जूते पहने हों। लेकिन ऐसा न होने पर कोई ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काट सकता है। जूते पहने होने पर अगर दुर्घटना होती है कि तो आपके पैरों की रक्षा चप्पल के मुकाबले ज्यादा होती है। केंद्रीय मंत्री ये भी कहा था कि इस तरह की अफवाह से बचें कि कम कपड़ों में या फिर चप्पल पहनकर वाहन चलाने से चालान कट सकता है। n

Traffic Rule

n ये भी पढ़ें: आज ये 3 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!