Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर मुंबई स्थित उनके घर में चाकू से हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती


Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर आज सुबह मुंबई में बांद्रा पश्चिम स्थित उनके आवास पर चाकू से हमला किया गया। उन पर उनके घर में चोरी करने घुसे चोरों द्वारा हमला किया गया। जिसमें अभिनेता सैफ अली खान घायल हो गए। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर रात करीब 2.30 बजे सैफ के घर में घुस आया। घटना के दौरान चाकू से हुई झड़प में सैफ को चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया। बताय जा रहा है कि उनकी चोटें मामूली हैं। n
सैफ पर चाकू से 6 बार किया गया वार
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अभिनेता को घुसपैठिये के साथ झड़प के दौरान चाकू मारा गया या जानबूझ कर उनपर हमला किया गया। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ अली खान को सुबह 3.30 बजे लाया गया था। डॉ. उत्तमानी ने बताया कि सैफ पर चाकू के 6 वार किए गए हैं, जिनमें से दो गहरे हैं। एक घाव उनकी रीढ़ के पास है। उनका ऑपरेशन एक न्यूरोसर्जन और एक कॉस्मेटिक सर्जन सहित डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। मुंबई पुलिस और अपराध शाखा दोनों घटना की जांच कर रहे हैं। n
Also Read
Saif Ali Khan Attacked
n ये भी पढ़ें: आज ये 3 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
