Traffic Police Action : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, 1649 लोगों के लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड

सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात)  सत्यपाल यादव (HPS) की देखरेख में चली इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना है।

Traffic Police Action :  साइबर सिटी की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने फरवरी माह में एक बड़ा अभियान चलाया।  यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drink and Drive) 1649 वाहन चालकों के चालान काटे और 11 वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन  ने बताया कि इस अभियान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष टीमें तैनात की गई थीं। पकड़े गए सभी 1649 चालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई है। ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान होने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 03 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। इस अवधि के दौरान वह व्यक्ति किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चला सकता।

सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात)  सत्यपाल यादव (HPS) की देखरेख में चली इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना है। पुलिस टीमों ने रात के समय विशेष नाके लगाकर ब्रीथ एनालाइजर के जरिए चेकिंग की।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button