Haryana में निवेश की बड़ी तैयारी, गुरुग्राम में खुलेगा सिंगापुर बिज़नेस सेंटर

फोरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी ने हरियाणा की प्रगति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को सिंगापुर आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

Haryana  में औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम (SIBF) के अध्यक्ष  प्रसून मुखर्जी के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस मुलाकात के दौरान हरियाणा में औद्योगिक निवेश, व्यापारिक सहयोग और सिंगापुर की दिग्गज कंपनियों के लिए राज्य में मौजूद संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों और सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से एक सुरक्षित निवेश वातावरण (Investment Friendly Environment) तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि निवेशकों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी। बेहतर बुनियादी ढांचा और प्रशासनिक सहयोग प्राथमिकता पर होगा। नए उद्योगों से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार (Employment) के द्वार खुलेंगे।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु गुरुग्राम (Gurugram) में सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम का  बिज़नेस सेंटर  स्थापित करने का प्रस्ताव रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेंटर के बनने से सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में अपना आधार जमाने और व्यापार विस्तार करने के लिए एक आधुनिक मंच मिलेगा, जिससे भारत और सिंगापुर के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

फोरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी ने हरियाणा की प्रगति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को सिंगापुर आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के निवेशक हरियाणा की विकास क्षमता को लेकर काफी उत्साहित हैं और भविष्य में बुनियादी ढांचे, तकनीक और व्यापार जैसे क्षेत्रों में बड़े सहयोग की संभावनाएं हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  अरुण कुमार गुप्ता, और उद्योग विभाग के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤