गुरुग्राम की सड़कों पर पुलिस की ‘तीसरी आँख’ का पहरा, एक हफ्ते में कटे 1.6 करोड़ के Traffic Challan

NH-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर ड्रोन और कैमरों से रखी जा रही है नज़र, नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं

Traffic Challan : अगर आप गुरुग्राम की सड़कों पर यातायात नियमों को हल्के में ले रहे हैं, तो रुक जाइए! आपकी एक छोटी सी गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। पुलिस उपायुक्त यातायात गुरुग्राम, प्रतीक गहलोत (IPS) के नेतृत्व में चल रहे #ChallanNahiSalamMilega अभियान के तहत यातायात पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

आंकड़े जो आपको डरा देंगे

पिछले केवल सात दिनों (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के भीतर गुरुग्राम पुलिस ने कुल 26,030 चालान काटे हैं। इन चालानों के माध्यम से लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर 1 करोड़ 62 लाख 54 हजार 800 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है।


ड्रोन और हाई-टेक कैमरों से निगरानी

अब पुलिस केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि आसमान से भी आप पर नज़र रख रही है। NH-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी के लिए NHAI कैमरों और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • कैमरों के जरिए: 13,555 चालान सीधे कैमरों की मदद से किए गए।

  • लेन उल्लंघन: लेन बदलने और ओवरस्पीडिंग करने वालों को ड्रोन के जरिए पकड़ा जा रहा है।

इन गलतियों पर गिली पुलिस की गाज

पुलिस ने मैदानी स्तर पर 12,475 चालान किए, जिनमें सबसे प्रमुख उल्लंघन निम्नलिखित रहे:

  • रॉंग साइड ड्राइविंग: 1715 चालान

  • रॉंग पार्किंग: 1670 चालान

  • बिना हेल्मेट (पिलियन राइडर सहित): लगभग 1850 से अधिक चालान

  • ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर गाड़ी चलाना): 508 चालान

  • बिना सीट बेल्ट: 694 चालान

सड़क पर अनुशासन ही एकमात्र बचाव

यातायात पुलिस केवल चालान ही नहीं काट रही, बल्कि ‘सुरक्षा रथ’ के माध्यम से लोगों को जागरूक भी कर रही है। अब तक 12 अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों के जरिए 660 से अधिक नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति शिक्षित किया गया है।

साथ ही, शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए “ट्रैफिक मित्रा” योजना के तहत अब तक 188 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 800 से अधिक ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जा चुके हैं।


गुरुग्राम पुलिस की अपील:
चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। याद रखें, नियमों की अनदेखी न केवल आपकी जेब खाली करेगी, बल्कि आपकी जान को भी जोखिम में डाल सकती है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button