Traffic Challan : 80 हज़ार की बाइक, 3 लाख का चालान, बाइक ज़ब्त
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 सितंबर को गुरुग्राम के सेक्टर 41-45 चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जोनल अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने चैकिंग के दौरान बाइक चालक को रुकवाया

Traffic Challan : गुरुग्राम की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है । वीरवार को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक सपलेंडर बाइक चालक को रोका तो पता चला कि उस बाइक के 29 चालान काटे जा चुके हैं जिनमें से एक भी चालान का भुगतान नहीं किया गया है । चालान की कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे ।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 सितंबर को गुरुग्राम के सेक्टर 41-45 चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जोनल अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने चैकिंग के दौरान बाइक चालक को रुकवाया । चैकिंग के दौरान इस मोटरसाईकल पर 33 बार MV Act 1988 की विभिन्न धाराओ के तहत चालान होने लंबित पाए गए, इन लंबित चालानो में से कुल 29 चालान गुरुग्राम क्षेत्राधिकार में होने पाए गए । इन 29 चालानो में से 27 चालान Online कैमरा के माध्यम से किए गए थे औऱ 02 चालान मशीन के द्वारा किए गए ।
जिनमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना R/C, रांग साईड ड्राईविंग, बिना इश्योरेंस, बिना पाल्युशन, मोबाइल यूज, बिना नंबर प्लेट, रोड मार्किंग के चालान शामिल है । जिनका कुल जुर्माना 2,95,000 रु बकाया पाया गया । इस पर एक्शन करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम ने बाइक पर MV एक्ट 1988 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की । इस बाइक पर 33 चालान 90 दिनो से अधिक लंबित होने औऱ बकाया चालानो की जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर इसको इंपाउड करके निर्धारित लेजर वैली, सैक्टर 29 पार्किंग में खडा कराया गया ।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी वाहन चालक अपने वाहनो पर HSRP नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें, बगैर HSRP नंबर प्लेट के वाहन न चलाए । यदि सभी वाहन चालक HSRP नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाए तो पुलिस को शरारती/अपराधिक/असामाजिक तत्व को पकडने में सहायता मिलेगी और उनपर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी ।