Gol Gappe : गोलगप्पे को लेकर धरने पर सड़क के बीच बैठी महिला, वजह जानकर आप भी कहेंगे क्या ऐसा हो सकता है !

विरोध प्रदर्शन के तरीके अलग अलग हो सकते हैं, किसी निजी कंपनी के खिलाफ भी कर्मचारी विरोध करते हैं लेकिन इस बार देश में एक ऐसा विरोध प्रदर्शन हुआ है जिसमें लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहें हैं ।

Gol Gappe : आप लोगों ने देश में अलग अलग तरह के विरोध प्रदर्शन देखें होंगे । अक्सर कोई भी विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ या उनके किसी फैसले या नीति के खिलाफ होता है जिसमें या तो एक इंसान या आम जन बड़ी संख्यां में विरोध प्रदर्शन करते हैं । लेकिन इस बार एक ऐसा विरोध प्रदर्शन सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं कि कोई ऐसा भी कर सकता है।

विरोध प्रदर्शन के तरीके अलग अलग हो सकते हैं, किसी निजी कंपनी के खिलाफ भी कर्मचारी विरोध करते हैं लेकिन इस बार देश में एक ऐसा विरोध प्रदर्शन हुआ है जिसमें लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहें हैं । हम बात कर रहे हैं देश के राज्य गुजरात की जहां वडोदरा में एक महिला विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क के बीचो बीच बैठ गईं ।

अब महिला विरोध प्रदर्शन कर रही है और वो भी चलती सड़क के बीचों बीच तो हैरानी की बात है कि महिला के साथ कोई अन्याय हुआ है । इसीलिए किसी ने कॉल करके पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी कि एक महिला सड़क के बीच बैठी हैं जो कि विरोध प्रदर्शन कर रही है लेकिन जब आप विरोध प्रदर्शन की वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे ।

दरअसल गुजरात के वडोदरा में एक महिला सड़क के बीच विरोध प्रदर्शन में केवल इसलिए बैठ गई क्योंकि गोल गप्पे वाले ने उसे 20 रुपए के 4 गोल गप्पे दिए जबकि 20 रुपए में उसे 6 गोल गप्पे देने चाहिए थे । आपको भी लगा होगा कि ये भी विरोध की वजह है । जी हां गुजरात के वडोदरा में कुछ ऐसा ही हुआ है  ।

ये वीडियो सोशल मीडिया X पर जमकर वायरल हो रहा है । वीडियो में महिला सड़क के बीच बैठी हुई नजर आ रही है । किसी ने डायल 112 को सूचना दी कि महिला सड़क के बीच बैठी है । जब पुलिस मौके पर आई तो महिला ने बताया कि उसे 20 रुपए के 6 पानीपुरी के बजाय 4 पानीपुरी दी गई । इसकी दुकान बंद करानी चाहिए ये मनमानी करता है  ।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दीदी नाराज हो गई, नाराज़ भी ऐसी हुई धरने पर बैठ गई कारण जानकर आप चौंक जाएंगे । गुजरात के वडोदरा में गोलगप्पे कम खिलाने पर सड़क में धरने पर बैठी महिला ।  गोलगप्पे वाले ने 20 रुपए में 6 पानीपुरी की जगह खिलाए चार गोलगप्पे, गुजरात के वडोदरा में सड़क पर बैठी महिला, DIAL 112 टीम ने स्थिति को संभाला

महिला को गुजरात पुलिस ने सड़क के बीच से हटाया । हालांकि गुजरात पुलिस ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है । लेकिन इस मामले की वीडियो सामने आने से एक बात तो साफ हो गई है कि लोग छोटी छोटी बातों के लिए कैसी विचित्र घटना को अंजाम दे देते हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button