Traffic Advisory : गुरुग्राम में गढ़ी से द्वारका जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 2 महीने इन वैकल्पिक रूट्स से निकलें
इस निर्माण कार्य के चलते आगामी 1 मई से 30 जून 2026 तक यातायात प्रभावित रहेगा। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सुचारू आवागमन के लिए दो चरणों में डायवर्जन प्लान जारी किया है।

Traffic Advisory : गुरुग्राम के सेक्टर 99A और मानेसर क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सेक्टर 99A स्थित PHC गढ़ी से लेकर GMDA रोड (पारीना कोबान रेजिडेंसी) तक लगभग 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है।
इस निर्माण कार्य के चलते आगामी 1 मई से 30 जून 2026 तक यातायात प्रभावित रहेगा। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सुचारू आवागमन के लिए दो चरणों में डायवर्जन प्लान जारी किया है।
दो चरणों में पूरा होगा काम, जून के अंत तक रहेगी पाबंदी
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सड़क का निर्माण कार्य बेहद व्यस्त क्षेत्र में होना है, इसलिए इसे दो अलग-अलग समय सीमा में बांटा गया है ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो।
प्रथम चरण: 1 मई से 30 मई तक
पहले चरण में निर्माण कार्य PHC गढ़ी से MR गार्डन तक किया जाएगा।
प्रभाव: गढ़ी से बसई की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद रहेगा।
डायवर्जन: इस दौरान गढ़ी से बसई जाने वाले सभी वाहनों को वाया गोपालपुर होकर गुजरना होगा।
1 जून से 30 जून तक
दूसरे चरण में काम MR गार्डन से पारीना कोबान रेजिडेंसी (GMDA रोड के पास) तक चलेगा।
प्रभाव: गढ़ी से द्वारका एक्सप्रेसवे या द्वारका की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता बदला जाएगा।
डायवर्जन: वाहन चालकों को पारीना कोबान रेजिडेंसी के पीछे वाले रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण स्थल के पास यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डायवर्जन के कारण पीक ऑवर्स में थोड़ा अतिरिक्त समय लग सकता है, इसलिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और साइन बोर्ड्स का ध्यान रखें।
सड़क के सुधारीकरण से इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। निर्माण कार्य के दौरान जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाएंगे।