Weather Report: राजधानी समेत उत्तरी राज्यों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट हो गया जारी, जानें अपने शहर का मौसम पूर्वानुमान
Mousam News: दिल्ली NCR में आज मौसम सुहाना रहने का अलर्ट जारी है। दिल्ली के कई इलाकों में काले बदल बरसेंगे। इसी के साथ उत्तरी भारत के राज्यों पंजाब, यूपी, हरियाणा व निकट के अन्य में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

Weather Report: दिल्ली NCR में आज मौसम सुहाना रहने का अलर्ट जारी है। दिल्ली के कई इलाकों में काले बदल बरसेंगे। इसी के साथ उत्तरी भारत के राज्यों पंजाब, यूपी, हरियाणा व निकट के अन्य में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज इन स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघण्टा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
कल कैसा रहेगा मौसम?

लेकिन 5 जून से मौसम फिर बदल जाएगा। आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 6 जून से 8 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
विशेषज्ञों के अनुसार प्री-मानसून गतिविधि के कारण जून की शुरुआत में तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है, लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं रहेगी। निकट भविष्य में गर्मी फिर से अपना असर दिखा सकती है। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग से अपडेट लेते रहें और जरूरत पड़ने पर एहतियात बरतें।
मानसून का आगमन
11 जून से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद 16 साल बाद तय समय से पहले पहुंचे मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है। 26 मई से मानसून विदा नहीं हुआ है। 11 और 12 जून के बीच मानसून के फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। तब तक बिहार समेत देश के बाकी हिस्सों को मानसून का इंतजार करना पड़ेगा।
24 मई को केरल पहुंचा
मानसून 24 मई को केरल पहुंचा और वहां से आगे बढ़ते हुए दक्षिण, उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को कवर किया। इसके बाद उसकी गति धीमी हो गई। अधिकारी के मुताबिक 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में बदलाव होगा, जब देश के उत्तरी हिस्से में बारिश होगी।
यूपी का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम हाल उत्तर भारत में मौसम में अचानक नाटकीय बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडल में बने दो सक्रिय चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश जारी रही। इस मौसमी बदलाव के कारण पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।
राजस्थान का मौसम अपडेट
राजस्थान में तेज आंधी और बारिश जारी राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर आंधी, बिजली और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आज बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 5 जून से ये गतिविधियां कम होने की उम्मीद है, जबकि बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
शहरों का तापमान (अधिकतम, न्यूनतम)
मुंबई 27 29
कोलकाता 27 34
चेन्नई 36 28
बेंगलुरु 28 21
हैदराबाद 33 26
अहमदाबाद 34 27
पुणे 27 22
जयपुर 24 32
लखनऊ 24 32












