Toll Tax News : पंचगांव टोल प्लाजा की DPR तैयार, जल्द हटेगा खेड़की दौला टोल प्लाज़ा

Kherki Daula Toll Plaza को हटाने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी गई है । NHAI ने नए टोल के लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है ।

Toll Tax News : Gurugram के उन लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है जो पिछले कई सालों से खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटवाने के लिए राह देख रहे हैं । गुरुग्राम और मानेसर के बीच सफर करने वाले उन लाखों वाहन चालकों को भी राहत मिलने वाली है जो इस टोल प्लाजा पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बेहद परेशान रहते हैं ।

आपको बता दें कि Kherki Daula Toll Plaza को हटाने के लिए अब कार्रवाई शुरु हो गई है । इस टोल प्लाजा को यहां से हटाकर गुरुग्राम के ही पंचगांव के पास ले जाया जाएगा । इसके लिए National Highway Authority Of India (NHAI) ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है और नए टोल प्लाजा के लिए बजट बनाकर मुख्यालय में अप्रूलव के लिए भेज दिया गया है ।

NHAI अधिकारियों की माने तो अलगे सप्ताह को इसके बजट का अप्रूवल मिल जाएगा जिसके बाद जमीनी स्तर पर जुलाई के पहले सप्ताह में ही पंचगांव में नया टोल प्लाजा बनाने का काम भी शुरु कर दिया जाएगा । खेड़का दौला टोल प्लाजा हटने के बाद लाखों को राहत मिलेगी तो वहीं इलाके में जाम की वजह से होने वाला प्रदूषण भी कम हो जाएगा ।

20 करोड़ से बनेगा नया टोल प्लाजा – 

पंचगांव में बनाया जाने वाला टोल प्लाजा लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा । इसका एस्टीमेट बनाकर NHAI मुख्यालय में भेज दिया गया है जिसका अप्रूवल आते ही जमीनी स्तर पर काम शुरु कर दिया जाएगा ।

बूथलेस होगा पंचगांव टोल प्लाजा, नहीं लगेगा जाम –

मानेसर के पास पंचगांव में बनने वाला नया टोल प्लाजा बूथलेस होगा यानि कि इस टोल प्लाजा पर किसी गाड़ी को रुकने की जरुरत नहीं होगी । बिना रुके ही गाड़ियों के फास्टैग रीड कर लिए जाएंगे और नियमानुसार टोल वसूल लिया जाएगा । जिसके FasTag में बैलेंस नहीं होगा उसको भी रुकने की जरुरत नहीं होगी ऐसे लोगों को जुर्माने समेत नोटिस जाएगा ।

14 लेन का होगा नया टोल प्लाजा –

पंचगांव में बनने वाले टोल प्लाजा से के लिए NHAI के पास मात्र 28 एकड़ जमीन है इसीलिए यहां पर बनाया जाने वाला टोल प्लाजा मात्र 14 लेन का होगा जिसमें दोनों तरफ 7-7 लेन होंगी । इनमें से एक लेन टोल दायरे से बाहर वालों के लिए होगी ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button