Haryana Weather Update: आज सिरसा फतेहाबाद हिसार रोहतक समेत इन जिलों में होगी जमकर बारिश, आपके जिले में आज कैसा रहेगा मौसम? चेक करें पूरी वेदर रिपोर्ट
Weather Update: हरियाणा में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अब पूरे प्रदेश में बादलों के झुंड का बरसना शुरू हो चुका है। कल भी बारिश का दौर जारी था। कल दोपहर बाद सिरसा जिले में बारिश ने अपना खेल दिखाया।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अब पूरे प्रदेश में बादलों के झुंड का बरसना शुरू हो चुका है। कल भी बारिश का दौर जारी था। कल दोपहर बाद सिरसा जिले में बारिश ने अपना खेल दिखाया।
आज का मौसम
आज की बात करें तो आज 22 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया किया है। मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मानसून उम्मीद से बेहतर रहेगा और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को राज्य के नौ जिलों में बारिश हुई। इस बार मानसून हरियाणा में 5 दिन पहले मानसून 29 जून के आसपास आता है।
आज इन जिलों में भारी बारिश
पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25-50% बारिश होने की संभावना है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक और भिवानी में 50-75% बारिश की संभावना है और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत और सोनीपत में 75-100% भारी बारिश की संभावना है.
बारिश के आँकड़े
वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो जून 2024 के महीने में पूरे हरियाणा में मात्र 29.3 MM बारिश हुई है, जबकि औसत 55.3 MM बारिश होनी चाहिए। यह पिछले वर्ष की तुलना में 47 प्रतिशत कम वर्षा है। इस वर्ष, अब तक, यानि… 1 से 26 जून तक 51.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 42.5 मिमी से 20% अधिक है।