Haryana Weather: हरियाणा में लगातार 7 दिन तक जारी रहेगा बादलों का गरजना बरसना, जानिए कल कैसा रहेगा हरियाणा का वेदर

Weather Update: हरियाणा में बारिश लगातार मौसम सुहाना हो रहा है। कई जिलों में तो ऐसा लग रहा है जैसे गर्मी जड़ से छूमंतर हो गई। कल कई जिलों में बारिश हुई। आज भी कही कही हल्की बूँदाबाँदी जारी रही।

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश लगातार मौसम सुहाना हो रहा है। कई जिलों में तो ऐसा लग रहा है जैसे गर्मी जड़ से छूमंतर हो गई। कल कई जिलों में बारिश हुई। आज भी कही कही हल्की बूँदाबाँदी जारी रही।

कल कैसा रहेगा वेदर?

हरियाणा में कल के मौसम की बात करें तो कल कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। हरियाणा में कल यानी 4 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मोटा मोटा देखें तो कल हरियाणा में वेदर कूल रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा चंडीगढ़,पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी ददरी में बारिश की संभावना है। वहीं कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आगे के दिनों का मौसम

आगे के दिनों की बात करें तो 9 जुलाई तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में 3 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक लगातार बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में लगातार बारिश से गर्मी कई दिनों तक गायब ही रहने वाली है। Haryana Weather

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!