UP Weather: यूपी के इन जिलों में आज होगी तूफ़ानी बारिश, IMD का अलर्ट जारी
UP Mousam: उत्तर प्रदेश में बारिश की दस्तक ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। बीते सप्ताह तापमान 44-45°C तक पहुंच गया था, लेकिन अब आईएमडी की चेतावनी के अनुसार प्रदेश में 16 जून से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश से अब मौसम सुहाना होना लाजमी है। शनिवार का तापमान

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बारिश की दस्तक ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। बीते सप्ताह तापमान 44-45°C तक पहुंच गया था, लेकिन अब आईएमडी की चेतावनी के अनुसार प्रदेश में 16 जून से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश से अब मौसम सुहाना होना लाजमी है।
शनिवार का तापमान
शनिवार को लखनऊ में तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। शनिवार को भी अत्यधिक उमस रही। परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 29.8 डिग्री दर्ज किया गया।
कल होगी बारिश
सोमवार से लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज और बिजली के साथ कई बार बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी बारिश या अतिवृष्टि भी संभव है। यह प्रवृत्ति जारी रह सकती है।
यहाँ गिरा तापमान

बुंदेलखंड के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत मिली है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार 16 जून से पूर्वी यूपी से शुरुआत कर लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में प्रभावी बारिश शुरू हो जाएगी। यह धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
16 से 20 जून तक का मौसम

16 जून से मानसून की पूर्वी शाखा बनने की उम्मीद है। 17 जून तक मानसून बिहार पहुंच जाएगा। ऐसे में यूपी में दस्तक देने में उसे ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। मौसम की स्थिति के अनुसार 18 से 20 जून के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, अगले सप्ताह प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पांच से सात डिग्री की गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।












