Haryana Weather: आज रात से हरियाणा का मौसम होगा तूफ़ानी, कल इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, चेक करें वेदर फोरकास्ट

Weather Update: हरियाणा में बादल जमकर बरस रहे हैं। झमाझम बारिश ने गर्मी को छूमंतर कर दिया है। हाँ कहीं कहीं उमस सता रही है। पर हरियाणा का तापमान काफी गिर गया है। आइए जानते हैं कल हरियाणा में वेदर कैसा रहने वाला है।

Haryana Weather: हरियाणा में बादल जमकर बरस रहे हैं। झमाझम बारिश ने गर्मी को छूमंतर कर दिया है। हाँ कहीं कहीं उमस सता रही है। पर हरियाणा का तापमान काफी गिर गया है। आइए जानते हैं कल हरियाणा में वेदर कैसा रहने वाला है।

हरियाणा में आज रात से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। हरियाणा के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एएस मदन खीचड़ ने बताया कि आज रात या कल सुबह बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके चलते 9 और 10 जुलाई को हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी।

मंगलवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जबकि कल हिसार में 48 मिमी बारिश हुई। पिछले साल के मुकाबले इस बार बारिश की यह अच्छी शुरुआत है। अभी 22 दिन बाकी हैं। डॉ. एएस खीचड़ ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए अच्छी है, खासकर कपास और धान की बुआई के लिए।

हरियाणा में 9 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में तापमान 30 डिग्री तक चढ़ सकता है। वहीं, 10 जुलाई को मौसम खराब होने की संभावना है, उस दिन दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है।

11 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 12 जुलाई को हरियाणा में मध्यम बारिश के आसार हैं। आज तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। Haryana Weather

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!