Gurugram-Faridabad Road पर मलबा माफियाओं की खैर नहीं: 24 घंटे टीमें करेगी निगरानी, पकड़े जाने पर दर्ज होगी FIR

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के कड़े निर्देश: अवैध डंपिंग पर भारी जुर्माना और FIR, शहर में बनेंगे 20 नए सीएंडडी वेस्ट सेंटर

Gurugram-Faridabad Road को गंदगी और मलबे (C&D वेस्ट) से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने ZERO Tolrence की रणनीति अपना ली है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट कर दिया है कि अब इस रूट पर अवैध डंपिंग करने वाले वाहनों को न केवल ज़ब्त किया जाएगा, बल्कि उन्हें दोबारा छोड़ा भी नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला भी दर्ज करवाया जाएगा। शुक्रवार को निगम की समीक्षा बैठक में भू-माफिया और अवैध डंपरों पर नकेल कसने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए।

निगमायुक्त ने आदेश दिए हैं कि गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर अब 24 घंटे (Round-the-clock) निगरानी टीमें तैनात रहेंगी। ये टीमें रात के अंधेरे में मलबा फेंकने वालों पर नज़र रखेंगी। डंपिंग में पकड़े जाने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि निगरानी व्यवस्था ऐसी हो कि मौके पर ही अपराधियों को दबोचा जा सके।

शहरवासियों को राहत देने और अवैध डंपिंग को हतोत्साहित करने के लिए निगम पूरे शहर में 20 विशेष कलेक्शन सेंटर स्थापित करेगा। इन सेंटरों का उद्देश्य निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरे का सही प्रबंधन करना है। निगमायुक्त ने कहा कि नागरिकों को जागरूक किया जाएगा कि वे अपने घर का मलबा इधर-उधर फेंकने के बजाय इन केंद्रों पर पहुंचाएं।

सेकेंडरी पॉइंट्स से बंधवाड़ी लैंडफिल तक जाने वाले कचरे के वाहनों को पूरी तरह ढक कर रखना होगा। सडक़ों पर कचरा बिखरने से रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सफाई निरीक्षकों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ग्रेप (GRAP) के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। शुक्रवार को ही 74 लोगों के चालान काटकर ₹46,000 का जुर्माना वसूला गया।

सड़कों से हटेगा अतिक्रमण और लावारिस पशु निगमायुक्त ने संयुक्त आयुक्तों को स्ट्रे कैटल फ्री (बेसहारा पशु मुक्त) अभियान की कमान खुद संभालने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पशु पकड़ने की टीम के साथ बदतमीजी या बाधा डालने वालों पर सीधे FIR दर्ज होगी। इसके साथ ही अगले हफ्ते से मेट्रो स्टेशनों, बस क्यू शेल्टरों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए महाभियान चलाया जाएगा।

सख्ती: अवैध डंपिंग करने वाले वाहन स्थायी रूप से ज़ब्त होंगे।
सुविधा: सीएंडडी वेस्ट के लिए 20 नए कलेक्शन सेंटर खुलेंगे।
स्वच्छता: सड़कों को धूल-मुक्त बनाने के लिए अभियान में आएगी तेजी।
अनुशासन: प्रदूषण फैलाने और अतिक्रमण करने वालों पर मौके पर चालान।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि गुरुग्राम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड शहर की लाइफलाइन है। इसे मलबे का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। अवैध डंपिंग और अतिक्रमण के खिलाफ हमारी कार्रवाई अब और अधिक आक्रामक होगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button