Mumbai Nagpur Expressway: मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे का आखिरी हिस्सा हुआ तैयार, 16 की बजाय 8 घंटे में कटेगा 701 KM का सफर
New Expressway: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट आया है। एक्सप्रेसवे का आखिरी अब खुलने को तैयार हो चुका है। यह हिस्सा अमाने को नासिक के इगतपुरी से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 76 किलोमीटर है।

Mumbai Nagpur Expressway: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट आया है। एक्सप्रेसवे का आखिरी अब खुलने को तैयार हो चुका है। यह हिस्सा अमाने को नासिक के इगतपुरी से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 76 किलोमीटर है।
कल होगा उद्घाटन

बड़ी खुशखबरी यह है की कल 5 जून को इसका उद्घाटन होने जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गायकवाड़ यह अधिसूचना सांझा की है। राजमार्ग के इस अंतिम खंड की अनुमानित निर्माण लागत 1,182 करोड़ रुपये है। ये धनराशि एमएसआरडीसी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाती है।
आधा हो जाएगा यात्रा का समय

एक बार पूरी तरह से खुलने के बाद, 701 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा के समय को शाम 16 घंटे की बजाय 8 घंटे का कर देगा।मुंबई-नागपुर राजमार्ग को समृद्धि महामार्ग के नाम से भी जाना जाता है।
अधिकतम गति 150 किमी/घंटा तक होगी
यह आधुनिक बुनियादी ढाँचे से सुसज्जित है और इस पर अधिकतम गति 150 किमी/घंटा तक होगी। वर्तमान में, पुराने मुंबई-नासिक मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को कसारा घाट की घुमावदार सड़कों से होकर 450 मीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे सफर को पंख लगाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।











