Haryana News

Expressway : लोगों के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगा दिल्ली देहरादून Expressway, जमीनो के दाम मे आएगा उछाल

Advertisement
Advertisement

Delhi Dehradun Expressway: बीते साल से ही यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली देहरादून Expressway  के बागपत तक के सेक्शन को जल्द शुरू किया जाएगा। मगर अब जाकर इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने आई है। जी हां, दिल्ली देहरादून Expressway  के पहले खंड का काम पूरा हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली से बागपत का सफर अब काफी आसान होने वाला है। इस Expressway  पर बागपत तक का लगभग 32 किलोमीटर का सेक्शन वाहनों के लिए जल्द ही खुल सकता है। इसमें 17 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में लगता है और 15 किलोमीटर का रास्ता गाजियाबाद और बागपत में लगता है।

Delhi Dehradun Expressway सेफ्टी निरीक्षण के बाद होगा शुरू!
अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि दिल्ली देहरादून Expressway  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली को आपस में कनेक्ट करेगा। यह Expressway 210 किलोमीटर लंबा है, जिसकी शुरूआत दिल्ली के अक्षरधाम से होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से बागपत तक का पहला सेक्शन अप्रैल 2025 से चालू किया जा सकता है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई अब दिल्ली से बागपत तक के रास्ते का सेफ्टी निरीक्षण कराएगा। अगर सेफ्टी निरीक्षण सफल रहा, तो एनएचएआई इसे हरी झंडी दे सकती है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि अप्रैल से दिल्ली से बागपत तक का सफर सुगम हो जाएगा। साथ ही समय की भी काफी बचत होगी।

दिल्ली देहरादून Expressway  शुरू होने से बागपत को होंगे ये फायदें
3 राज्यों को जोड़ने वाले Delhi Dehradun Expressway को लेकर बताया जा रहा है कि दिल्ली से बागपत तक का मार्ग शुरू होने के बाद बागपत को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत में हेल्थ से लेकर कारोबार तक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली से बागपत की दूरी कम होने के बाद बागपत के लोग आसानी से अपने इलाज के लिए दिल्ली का रुख कर सकते हैं।

इसके साथ ही बागपत के होम फर्निशिंग के काम में तेजी देखने को मिल सकती है। बागपत में बनने वाले चादर, गद्दे, तौलिये, तकिये और अन्य उत्पाद देशभर में लोकप्रिय हैं। ऐसे में बागपत के इन छोटे कारोबारों में बढ़ोतरी की संभावना लगाई जा रही है। इन उत्पादों को दिल्ली तक लाना पहले से आसान हो जाएगा।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!