Gurugram में बढ़ा इंडिपेंडेंट फ्लोर्स का क्रेज, निवेश से पहले जान लें ये खास बातें

गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी (फेज 1 से 5) और डीएलएफ गार्डेन सिटी जैसे प्राइम लोकेशन्स पर इंडिपेंडेंट फ्लोर्स के कई सफल प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं।

Gurugram : गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हाई-राइज अपार्टमेंट्स के शोर-शराबे से दूर अब घर खरीदार ‘इंडिपेंडेंट फ्लोर्स’ (Independent Floors) की ओर रुख कर रहे हैं। बाजार के इस बदलते मिजाज को देखते हुए देश की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी ने इस सेगमेंट पर अपना पूरा फोकस केंद्रित कर दिया है

कोरोना काल के बाद से घर खरीदारों की प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग ऐसी जगहों को प्राथमिकता दे रहे हैं जहां एक ही छत के नीचे कम परिवार और अधिक निजी स्थान।  हाई-राइज बिल्डिंग्स की तुलना में इंडिपेंडेंट फ्लोर्स जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं। खुद की पार्किंग और लिफ्ट जैसी सुविधाएं जो केवल उस फ्लोर के मालिकों के लिए होती हैं। (Gurugram)

गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी (फेज 1 से 5) और डीएलएफ गार्डेन सिटी जैसे प्राइम लोकेशन्स पर इंडिपेंडेंट फ्लोर्स के कई सफल प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी का मानना है कि इस सेगमेंट में मार्जिन बेहतर है और इन्वेंट्री (बिकने वाले घर) जल्दी खाली होती है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी आने वाले समय में अपने लैंड बैंक का एक बड़ा हिस्सा इसी तरह के लो-राइज और मिड-राइज लग्जरी फ्लोर्स के लिए इस्तेमाल करेगी।

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुग्राम में जमीन की सीमित उपलब्धता और लग्जरी की चाहत ने इंडिपेंडेंट फ्लोर्स को एक प्रीमियम प्रोडक्ट बना दिया है। डीएलएफ जैसे बड़े ब्रांड्स के इस क्षेत्र में उतरने से ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा है, जिससे कीमतों में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

नहीं होती है हाई राइज जैसी भीड़

इंडिपेंडेंट फ्लोर्स में हाई राइज जैसी भीड़ नहीं मिलती है,इससे प्राइवेसी भी बनी रहती है। रियल एस्टेट कंपनी का फोकस समय पर एग्जीक्यूशन पर है. हाई राइज टावर के मुकाबले चार मंजिला फ्लोर बनाने में काफी वक्त लगता है। खरीदार को घर जल्द मिलता है और डेवलपर्स का भी कैश फ्लो बेहतर रहता है। कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक  ज्यादातर लॉन्च द्वारका एक्सप्रेसवे और न्यू गुरुग्राम जैसे इलाकों में अच्छी कनेक्टिविटी है, जो इंडिपेंडेंट फ्लोर्स के लिए उपयुक्त है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!