THAR Accident : थार ने चलती गाड़ी को मारी ऐसी टक्कर, गाड़ी सड़क पर ही खा गई पलटियां, देखें LIVE VIDEO

THAR Accident : हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह द्वारा थार गाड़ी चालकों के लिए दिया गया बयान भले ही कई लोगों को रास ना आया हो लेकिन गुरुग्राम में आए दिन हो रही घटनाओं में कहीं ना कहीं थार चालक ही बदमाशियां करते हुए नजर आते हैं । ऐसा ही एक ताजा मामला सोहना रोड़ पर सामने आया है जहां एक तेज़ रफ्तार थार चालक ने घामडोज टोल के पास दूसरी गाड़ी को चलती सड़क पर ऐसी टक्कर मारी की दूसरी गाड़ी सड़क पर ही कई बार पलटी खा गई । गनीमत ये रही कि इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें नहीं आई । गुरुग्राम पुलिस ने अब आरोपी थार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।

वीडियो में कैद हुई घटना

दरअसल ये घटना बीती 2 दिसंबर दोपहर करीब 1:32 बजे की है । पूरी घटना घामडोज टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई । कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि एक थार कार चालक बड़ी ही तेज़ी और लापरवाही से अपनी गाड़ी को दौड़ाता हुआ ला रहा है और आचनक टोल पर लेन चेंज कर देता है ऐसे में बगल में चल रही दूसरी कार को थार कार टक्कर मार देती है जिसके बाद कार सड़क पर ही पलट जाती है ।

थार कार चालक दूसरी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद रुकता नहीं बल्कि सड़क पर ही अपनी गाड़ी तो तेज़ी से घुमाता रहता है और मौका देखकर वहां से अपनी गाड़ी को रॉन्ग साइड में ही दौड़ाता हुआ ले जाता है । आसपास मौजूद लोग तुरंत पलटी हुई गाड़ी की ओर दौड़ते हैं और गाड़ी के अंदर मौजूद ड्राइवर को बाहर निकालते हैं ।

देखें खौफनाक वीडियो

पीड़ित की शिकायत पर भौंडसी थाना पुलिस ने मामले की जांच की और जांच में घटना की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए घटना को अंजाम देने वाले थार चालक को 07 दिसंबर 2025 को अलीपुर, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भरत (उम्र 39), निवासी अलीपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। घटना वाले दिन वह अपने भाई की थार गाड़ी में सवार होकर गुरुग्राम जा रहा था। तेज गति के कारण उसकी गाड़ी सामने चल रही फिगो कार से टकरा गई और हादसा हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है।

DGP ने थार चलाने वालों को बताया था बदमाश

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button