Tesla EV Showroom: हरियाणा के गुरुग्राम में खुलेगा टेस्ला का शोरूम, 51 हजार स्क्वेयर फीट जमीन लीज पर ली

Tesla EV Showroom: गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की टेस्ला इंडिया एंड एनर्जी कंपनी ने गुरुग्राम में अपना तीसरा शोरूम खोलने की तैयारी शुरु कर दी है।

Tesla EV Showroom: गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की टेस्ला इंडिया एंड एनर्जी कंपनी ने गुरुग्राम में अपना तीसरा शोरूम खोलने की तैयारी शुरु कर दी है। टेस्ला ने सोहना रोड स्थित आर्किड बिजनेस पार्क में करीब 51 हजार वर्ग फुट का सुपर बिल्ट-अप एरिया 9 साल के लिए पट्टे पर लिया है, जहां शोरूम, सर्विस सेंटर और वेयरहाउस तैयार किया जाएगा।

रियल एस्टेट एनालिसिस फर्म CRE मैट्रिक्स के मुताबिक टेस्ला गरवाल प्रॉपर्टी से 33,574 वर्ग फुट का चार्जेबल एरिया किराए पर लिया है। यह पट्टा 15 जुलाई 2025 से शुरू हुआ और उसका रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई को किया गया।

यहां कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, सर्विस और स्टॉकिंग करेगी। पहले साल के लिए टेस्ला ने 40.17 लाख रुपए हर महीने किराया तय किया है। इसमें हर साल बढ़ोत्तरी होगी।

सिक्योरिटी मनी 2.41 करोड़ रुपए जमा किए
पट्टे की शर्तों के मुताबिक टेस्ला ने सिक्योरिटी मनी के रूप में 2.41 करोड़ रुपए जमा किए हैं। साथ ही हर माह की 7 तारीख से पहले किराया चुकाना होगा। इस प्रॉपर्टी में कुल 51 पार्किंग स्थान उपलब्ध होंगे। जिससे टेस्ला के कर्मचारियों और ग्राहकों को पाकिंग में कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रॉपर्टी के मालिकाना हक 3 पक्षों के बीच बंटे
डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि इस प्रॉपर्टी के मालिकाना हक तीन पक्षों के बीच बंटे हुए है। इसमें सनसिटी रियल एस्टेट LLP का 21 फीसदी ऑर्किड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का 3.06% और गरवाल प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड का सबसे बड़ा 75.94% हिस्सा है।

टेस्ला का भारत में विस्तार
टेस्ला ने ऑर्किड बिजनेस पार्क का स्थान रणनीतिक रूप से चुना गया है। क्योंकि यह गुरुग्राम के प्रमुख व्यवसायिक और आवासीय क्षेत्रों के करीब है, जो इसे ग्राहकों के लिए आसान बनाता है। यहां टेस्ला के प्रीमियम EV की बिक्री होगी। यह शोरूम दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के ग्राहकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!