Haryana News: हरियाणा में बनेंगे 6 नए IMT, सरकार खरीदेगी 35 हजार एकड़ जमीन
Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 6 नई IMT बनेंगी। इनमें से 2 सीएम नायब सैनी के गृह जिले अंबाला में होगी।

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 6 नई IMT बनेंगी। इनमें से 2 सीएम नायब सैनी के गृह जिले अंबाला में होगी। फरीदाबाद में 2, रेवाड़ी और जींद में 1-1 होगी। इन आईएमटी के लिए सरकार को करीब 35,500 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। सबसे ज्यादा 12 हजार एकड़ जमी की जरूरत जींद आईएमटी के लिए है।
जमीन बेचने के इच्छुक किसान खुद हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम के ई-भूमि पोर्टल पर पेशकश कर सकते हैं। इसके लिए 31 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें किसान मर्जी के रेट भी मांग सकते हैं। हालांकि उस इलाके के कलेक्टर रेट और बाजर कीमत के हिसाब से सरकारी अधिकारी बातचीत के जरिए मोलभाव करेंगे।
सीएम ने 28 जून को अंबाला में घोषणा की
सीएम सैनी ने 28 जून को अंबाला के उत्कृष्ट छात्र सम्मान समारोह के दौरान मंच से अंबाला IMT का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि जल्द ही सरकार जमीन के लिए विज्ञापन जारी करेगी। प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने व निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 10 नए IMT स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।










