Old Gurugram Metro रूट की सभी अड़चने होंगी दूर, Dwarka Expressway के पास आज से होगी पैमाइश

Old Gurugram Metro के कोरिडोर बनाने के बीच में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आज से ही गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम इलाके में पैमाइश करने के लिए जाएगी और मेट्रो रुट के बीच में आ रही अड़चनों को दूर करने पर प्लान तैयार करेगी ।
आपको बता दें कि बसई से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 101 तक के बीच की जमीन को लेकर कुछ अड़चनें हैं जिसको लेकर आज से ये दोनों विभाग पैमाइश करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे । करीब ढाई किलोमीटर का एक ऐसा हिस्सा है जिसमें की घर और जमीनें आ रही हैं । मेट्रो डीपीआर के अनुसार आज से पैमाइश शुरु होगी और तय किया जाएगा कि किस किस जमीन का अधिग्रहण करना पड़ेगा ।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बसई गांव के तालाब से लेकर सेक्टर 101 तक लगभग 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया हुआ है । तालाब के साथ में रेलवे लाइन को पार करते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो रुट का निर्माण किया जाना है ।
इस रुट के रास्ते में कुछ मकान आ रहे हैं इसीलिए आज से टीमें इस हिस्से की पैमाइश करेंगे जिससे ये तय हो पाएगा कि कौन कौन से मकान या जमीन इस हिस्से में आ रही है और उनका अधिग्रहण करना पड़ेगा ।