Tax Chori : 2.5 लाख रजिस्ट्रियां Income Tax के रडार पर, गुरुग्राम-फरीदाबाद में हज़ारों करोड़ों टैक्स चोरी का शक

Tax Chori : हरियाणा समेत भारत के कई राज्यों में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 40 से ज्यादा तहसीलों में लाखों करोड़ो रुपए की रजिस्ट्रियों को खंगाला है जिसमें विभाग को जांच में मिला है कि प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त करने वालों ने आयकर विभाग को हज़ारों करोड़ों रुपए के टैक्स की चोरी की है ।
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने 6 राज्यों की 40 से ज्यादा तहसीलों में रजिस्ट्री के कागजातो को खंगाला है जिसमें लगभग ढाई लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी के सौदे शामिल हैं । इन सौदों की कीमत लगभग तीन लाख करोड़ रुपए हैं ।
हरियाणा की दो तहसील रडार पर
6 राज्यों में लगभग 3 लाख करोड़ रुपए के सौदे हुए जिनमें से लगभग 80 फीसदी तो केवल गुरुग्राम और फरीदाबाद के शामिल हैं । आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम की वजीराबाद और फरीदाबाद की बल्लभगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा खरीद बिक्री के सौदे हुए जिनकी तादात लगभग 80 फीसदी है ।
अधिकारी ने बताया कि 40 तहसीलों में जो प्रॉपर्टी की खरीदी बिक्री हुई उनमें अधिकतर लोगों के पैन कार्ड या तो गलत भरे गए हैं या फिर अधूरे हैं जिनकी जांच पर आयकर विभाग को करोड़ो रुपए का इनकम टैक्स चोरी का चूना लगाया जा रहा है ।
लोगों को ईमेल भेज टैक्स भरने की दी जा रही जानकारी
आयकर विभाग का कहना है कि जिन लोगों ने ये सौदे किए हैं अब विभाग उनको ईमेल भेजकर अपनी गलती सुधारने का एक मौका दे रहा है । आयकर विभाग उन सभी को ईमेल भेजकर अपने इनकम टैक्स रिटर्न में सुधार करने के लिए कह रहा है जिन्होनें 30 लाख रुपए से अधिक के प्रॉपर्टी सौदे किए हैं ।
पांच हज़ार करोड़ टैक्स चोरी का अनुमान
आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया कि केवल गुरुग्राम की वजीराबाद तहसील के अंतर्गत ही सालाना लगभग 5 हज़ार करोड़ रुपए टैक्स चोरी की जा रही है । जांच में पाया गया कि साल 2025-26 के दौरान कई बड़े सौदों की जानकारी आयकर विभाग को दी ही नहीं गई या फिर खरीददार-विक्रेता ने पैन नंबर की जानकारी गलत या अधूरी भरी है । इससे टैक्स चोरी को ट्रैक कर पाना मुश्किल हो रहा है ।
जांच में ये भी सामने आया है कि 22 जिलों की 93 तहसीलों में जांच के दौरान पैन कार्ड की जानकारी गायब पाई गई है । इस त्रुटि को लेकर सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखकर इन गलतियों को सुधारने के लिए भी कहा गया है ।
हरियाणा के अलावा इन राज्यों में हुई जांच
ये अभियान केवल हरियाणा तक ही सीमित नहीं है बल्कि आयकर विभाग ने पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख, चंडीगढ़ के तहसील कार्याल भी शामिल हैं । अब आयकर विभाग इन सभी राज्यों के कार्यालयों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियां ना हों ।