Monsoon Update : दो सप्ताह पहले आ रहा है मॉनसून ! लेकिन बारिश होगी कम, जानिए मौसम विभाग का अनुमान

Monsoon Update : इस साल मॉनसून 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है । मॉनसून इस बार अपनी तय तारीख से पहले दस्तक देने के मूड में है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना कम जताई जा रही है । मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार मॉनसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है लेकिन आज जारी हुए अनुमान के मुताबिक मॉनसून 22 मई तक केरल तट पर टकराएगा ।
अगर ऐसा होता है तो देश कई इलाकों में मॉनसून की कम बारिश होगी जिसकी वजह से भीषण गर्मी परेशान करेगी । अल नीनो के तूफान के एक्टीवेट होने की वजह से मॉनसून के आने में जल्दी हो रही है । वैसे तो मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून का अपनी तय तारीख से पहले आना सामान्य बात है लेकिन जब मॉनसून पहले आता है तो फिर कम दबाव की वजह से बारिश कम होती है ।
1 से 6 जून को आता है मॉनसून
मौसम विभाग का कहना है कि सामान्य तौर पर मॉनसून केरल में 1 जून से 6 जून तक दस्तक देता है लेकिन इस साल मॉनसून के 22 मई को ही केरल पहुंचने की संभावनाएं बन रही हैं । हालांकि पिछले साल मॉनसून केरल में 24 मई को आया था लेकिन इस साल अगर 22 मई को मॉनसून का 25 साल का रिकॉर्ड टूटेगा क्योंकि अपने तय समय से लगभग दो सप्ताह पहले लगभग 35 साल पहले मॉनसून आया था । साल 1990 में 18 मई को मॉनसून केरल पहुंचा था ।
मॉनसून जल्दी आने से होती है कम बारिश
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मॉनसून अगर अपनी तय तारीख पर आता है तो बारिश सामान्य या ज्यादा हो सकती है लेकिन अगर मॉनसून अपने तय समय से पहले दस्तक देता है तो उत्तर पूर्वी, उत्तर और उत्तर पश्चिमी इलाकों में कम बारिश हो सकती है । मॉनसून के जल्दी आने की वजह से दबाव का स्तर बदलता रहता है जिसकी वजह से बारिश कम ज्यादा हो सकती है।