Viral News

Surya Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण इस दिन लगेगा, फटाफट करें चेक

Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का बहुत महत्व माना जाता है। 29 मार्च चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला आशिंक सूर्य ग्रहण लगा था

Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का बहुत महत्व माना जाता है। 29 मार्च चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला आशिंक सूर्य ग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था और ना ही सूतक काल मान्य हुआ। अब साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण सितंबर में लगेगा।

ज्योतिष के अनुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 अमावस्या को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और सुबह 4 बजे तक चलेगा। ऐसे में यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और ना ही इसका सूतक काल मान्य होगा। यह ग्रहण भारत को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर में दिखेगा।

ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं?
ग्रहण के सूतक काल में पूजा पाठ नहीं करनी चाहिए।
ग्रहण के दौरान घर के पूजा वाले स्थान को पर्दे से ढकें।
इस दौरा खाना-पीना नहीं चाहिए।
खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डालकर रखना चाहिए।
प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के दौरान खास सावधानी बरतनी चाहिए, उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
ग्रहण के सूतक काल में भोजन बनाना, खाना, सोना, बाल काटना, तेल लगाना, सिलाई-कढ़ाई करना और चाकू चलाना नहीं चाहिए।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!