Haryana News: हरियाणा में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या, पति ने 11 बार चाकूओं से गोदा

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। पति ने पत्नी पर चाकू से 11 बार और बॉयफ्रेंड पर 2 से 3 बार हमला किया।

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। पति ने पत्नी पर चाकू से 11 बार और बॉयफ्रेंड पर 2 से 3 बार हमला किया। दोनों 5 महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पत्नी बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि पति का ही दोस्त था।

महिला पति को चिढ़ाती थी कि वह उसे छोड़कर चली गई, फिर भी वह उसका कुछ नहीं कर पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों की पहचान ऋतिक (24) और पूजा (30) के रूप में हुई है। पूजा का 12 साल का बेटा उसके पति के साथ रहता है।

रेस्टोरेंट में काम करता था ऋतिक
ऋतिक पहले एक रेस्टोरेंट में काम करता था। लेकिन फिलहाल वह कोई काम नहीं कर रहा था। उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
फतेहाबाद के SP सिद्धांत जैन ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!