Nigerian Prisoner : गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद नाइजीरियाई नागरिक की इलाज के दौरान मौत, HIV से था पीड़ित

मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में विचाराधीन कैदी को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती।

Nigerian Prisoner/गुरुग्राम
गुरुग्राम की भोंडसी जेल में पिछले दो वर्षों से बंद एक 47 वर्षीय नाइजीरियाई विचाराधीन कैदी (Nigerian Prisoner) की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान एलेक्स टोचुकवु ओसुजी के रूप में हुई है। वह एचआईवी (HIV) से ग्रस्त था और बीते कई दिनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था।


ड्रग्स तस्करी मामले में हुआ था गिरफ्तार : Nigerian Prisoner
एलेक्स को गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 29 थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह भोंडसी जेल में बंद था और Nigerian Prisoner पर अदालत में मामला विचाराधीन था।


अचानक बिगड़ी तबीयत : Nigerian Prisoner
जेल प्रशासन के अनुसार, कैदी (Nigerian Prisoner) को पिछले कुछ समय से तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और कम भूख लगने की शिकायत थी। शुक्रवार रात उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर तुरंत सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसने दम तोड़ दिया।


विभागीय कार्रवाई और दूतावास को सूचना : Nigerian Prisoner
घटना के बाद पुलिस ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने के लिए बोर्ड का गठन किया है। पुलिस ने नाइजीरियाई दूतावास को कैदी (Nigerian Prisoner) की मौत की जानकारी दे दी है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों के भारत पहुंचते ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤