Sonipat News: सोनीपत के लोगों ने डीसी के घर के बाहर बांधा झोटा, जानें वजह

Sonipat News: सोनीपत में CM नायब सैनी की ओर से रजिस्ट्री प्रमाण पत्र सौंपे जाने के बावजूद प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिलने से ग्रामीण भड़क गए।

Sonipat News: सोनीपत में CM नायब सैनी की ओर से रजिस्ट्री प्रमाण पत्र सौंपे जाने के बावजूद प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिलने से ग्रामीण भड़क गए। 1 साल से दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशान हुए ग्रामीणों ने सोमवार को रजिस्ट्री की कॉपी भैंसे (झोटा) के गले में लटकाकर डीसी ऑफिस तक मार्च निकाला।

DC ऑफिस के गेट के बाहर पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। इस पर उन्होंने भैंसे को डीसी ऑफिस के गेट पर ही बांध दिया और धरना देकर बैठ गए।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button