Sohna Road Metro Route का प्रस्ताव तैयार, 20 KM लंबे रुट पर होंगे 17 स्टेशन, बादशाहपुर में नहीं होगी मेट्रो की एंट्री

Sohna Road Metro Route : गुरुग्राम शहर को एक और मेट्रो रुट की सौगात देने की योजना पर काम शुरु हो गया है । सोहना रोड़ पर मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए मेट्रो रुट का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है । इस रुट पर 17 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किया गया है । ये मेट्रो रुट भोंडसी के बाद बादशाहपुर कस्बे में एंटर होने से पहले ही सेक्टर 67 की तरफ मुड़ जाएगा और वाटिका चौक पर ना जाकर साउथ सिटी 2 होते हुए राजीव चौक पहुंचेगा ।

सोहना रोड़ मेट्रो रुट लगभग 20 किलोमीटर का होने वाला है जिस पर 17 मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना है । हालांकि इसमें सेक्टर 5 मेट्रो स्टेशन को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि यहां पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो और भोंडसी से रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो का इंटरचेंज प्रस्तावित है ।

17 मार्च को हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भोंडसी से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रुट की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेवारी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (रॉयट्स) को सौंपी थी । इस योजना को तैयार करने के लिए लगभग 1.41 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई थी जिस पर इस रुट का पहला प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है ।

किस रुट से गुजरेगी मेट्रो

रॉयट्स द्वारा सोहना रोड़ मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है । 20 किलोमीटर लंबे रुट पर 17 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं । प्रस्तावित रुट के मुताबिक इस रुट पर मेट्रो बादशाहपुर कस्बे से पहले ही सेक्टर 67 की तरफ मुड़ जाएगी ।

Sohna Road Metro Route

पहला स्टेशन भोंडसी होगा उसके बाद मोहन नगर, पावर हाउस कॉलोनी, कादरपुर मोड़ बादशाहपुर, सेक्टर 67, अर्बाना चौक, सेक्टर 65, कुशाल शाद चौक (गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन), फ्रेक्को स्क्वेयर, साउथ सिटी 2, सेक्टर 47, बख्तावर चौक, मेदांता अस्पताल, मिनी सचिवालय, सदर बाज़ार, सेक्टर 8, भीम नगर गुड़गांव रेलवे स्टेशन ।

सेक्टर 5 के मेट्रो स्टेशन को इस प्रस्ताव में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि सेक्टर 5 में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर और सोहना रोड़ मेट्रो कॉरिडोर रुट का इंटरचेंज बनाया जाएगा । शुरुआती योजना में भोंडसी से गुरुग्राम मेट्रो रुट वाटिका चौक, सुभाष चौक और राजीव चौक होते हुए प्रस्तावित थे लेकिन मेट्रो यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस रुट पर प्रस्ताव तैयार किया गया है ।

फाइनल मंजूरी मिलना बाकी

अभी ये पहला प्रस्ताव तैयार किया गया है । इस प्रस्तावित रुट को लेकर अभी उच्च अधिकारियों की बैठक होगी जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा । हो सकता है बैठक में इस रुट में कुछ बदलाव किए जाएं । फिलहाल के लिए इस रुट पर बनने वाली मेट्रो का काम तेज़ी पकड़ता हुआ नजर आ रहा है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button