Smart Road: गुरुग्राम की 6 सड़कें बनेंगी ‘स्मार्ट मॉडल रोड’, डिजिटल बोर्ड बताएंगे जाम का हाल, मिलेगी पुलिस सहायता

जीएमडीए का बड़ा फैसला: एमजी रोड समेत 6 मुख्य मार्गों पर लगेंगे डिजिटल बोर्ड, इमरजेंसी कॉल पॉइंट और पीए सिस्टम; आईसीसीसी से रखी जाएगी 24 घंटे पैनी नजर

Smart Road/गुरुग्राम
गुरुग्राम के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब शहर की सड़कों पर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ पुलिस जवानों और सिग्नल लाइटों के भरोसे नहीं रहेगी। जीएमडीए (GMDA) स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम की 6 सबसे व्यस्त सड़कों को ‘स्मार्ट मॉडल रोड’ (Smart Model Road) में तब्दील करने जा रहा है। इन सड़कों पर अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे जाम और आपातकालीन स्थितियों से निपटना बेहद आसान हो जाएगा।

Smart Model Road : इन 6 सड़कों का बदला जाएगा स्वरूप
प्रथम चरण के तहत शहर के छह सबसे महत्वपूर्ण मार्गों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है:

  • एमजी रोड (इफ़को चौक से गोल्फ कोर्स रोड)

  • हैमिल्टन कोर्ट रोड

  • व्यापार केंद्र रोड

  • अतुल कटारिया चौक से सिग्नेचर टावर

  • राजीव चौक से बख्तावर चौक (मेदांता रोड)

  • हीरो होंडा चौक से सेक्टर-29


Smart Model Road : डिजिटल बोर्ड बताएंगे वैकल्पिक रास्ता

इन मॉडल सड़कों (Smart Model Road) पर वेरिएबल मैसेज साइनबोर्ड (VMS) लगाए जाएंगे। अगर आगे कहीं ट्रैफिक जाम, जलभराव या दुर्घटना होती है, तो इन डिजिटल बोर्ड्स पर रियल-टाइम अपडेट दिखने लगेगा। वाहन चालकों को पहले ही डायवर्जन और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी मिल जाएगी, जिससे उनका समय और ईंधन दोनों बचेगा।


Smart Model Road : एमर्जेंसी कॉल पॉइंट: बिना मोबाइल के सीधे पुलिस से संपर्क

सड़क दुर्घटना या सुरक्षा संबंधी खतरे की स्थिति में अब मोबाइल निकालने की जरूरत नहीं होगी। सड़कों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट (ECP) स्थापित किए जा रहे हैं।

  • नागरिक केवल एक बटन दबाकर सीधे पुलिस कंट्रोल रूम या आईसीसीसी से बात कर सकेंगे।

  • रात के समय इन्हें आसानी से पहचानने के लिए इनमें फ्लैशिंग रेड लाइट और रिफ्लेक्टिव संकेतक लगाए जाएंगे।


Smart Model Road : चौराहों से सीधे प्रसारित होंगे संदेश

शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PAS) भी लगाया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति, खराब मौसम या ट्रैफिक अलर्ट के दौरान इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से एक साथ पूरे शहर में घोषणाएं की जा सकेंगी।


Smart Model Road : 4 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

यह पूरा स्मार्ट सिस्टम जीएमडीए के ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और सीसीटीवी कैमरों से जुड़ा होगा, जिसकी 24 घंटे निगरानी आईसीसीसी से की जाएगी। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग 4 महीने के भीतर इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤