3 Youths Arrested : सड़क पर हुड़दंग पड़ा भारी! कार की सनरूफ खोलकर गदर मचाने वाले 3 युवक गिरफ्तार
तेज म्यूजिक और बदतमीजी से परेशान पड़ोसियों की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार भी जब्त

3 Youths Arrested/गुरुग्राम
सार्वजनिक सड़कों और रिहायशी इलाकों में गाड़ियों की सनरूफ खोलकर हुड़दंग मचाने और आम जनता को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ही दिन के भीतर कार की सनरूफ खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने, हाथ लहराकर गदर मचाने और स्थानीय लोगों से अभद्र व्यवहार करने वाले (3 Youths Arrested) 3 युवकों को धर दबोचा है।
क्या था पूरा मामला? 3 Youths Arrested
मिली जानकारी के अनुसार, मामला 31 अक्टूबर 2026 की रात का है। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र स्थित एक रिहायशी इलाके में रहने वाले एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के बाहर गली में एक सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार कुछ शरारती तत्व जोर-जोर से म्यूजिक बजाते हुए हुड़दंगबाजी कर रहे थे। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ भी बदतमीजी की और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में दबोचे गए आरोपी : 3 Youths Arrested
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सेक्टर-5 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 1 नवंबर को वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को दबोच लिया (3 Youths Arrested)। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
प्रवीन कुमार (उम्र 18 वर्ष), निवासी- 12 बिस्वा, गुड़गांव गांव, गुरुग्राम
यश (उम्र 19 वर्ष), निवासी- सेक्टर-12, राजीव नगर, गुरुग्राम
दिव्यांश (उम्र 22 वर्ष), निवासी- 12 बिस्वा, गुड़गांव गांव, गुरुग्राम
कार जब्त, पूछताछ में कबूला गुनाह : 3 Youths Arrested
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर कार की सनरूफ खोलकर तेज म्यूजिक बजाते थे और राहगीरों व स्थानीय निवासियों के साथ हुड़दंगबाजी करते थे। पुलिस ने (3 Youths Arrested) आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है।
गुरुग्राम पुलिस की असामाजिक तत्वों को चेतावनी : 3 Youths Arrested
गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों या रिहायशी इलाकों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने, सनरूफ खोलकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और हुड़दंगबाजी करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
