Sad News : पत्नी का शव लेकर घर पहुंचें तो टूटा मिला ताला, एक तरफ़ उठी अर्थी, दूसरी तरफ़ मिला खाली आशियाना

पति जयपुर में लड़ रहा था पत्नी की सांसों की जंग, पीछे से चोरो ने अलमारी खंगालकर ताउम्र की कमाई पर साफ कर दिया हाथ; दुख के दोहरे पहाड़ से टूटा परिवार

Sad News : एक तरफ़ ज़िंदगी का सबसे बड़ा दर्द, आंखों के सामने अपनी जीवनसंगिनी का बेजान शरीर और दूसरी तरफ़ ताउम्र मेहनत से जोड़ी गई पाई-पाई की कमाई का अचानक लुट जाना… यह दिल दहला देने वाली वारदात घटी है पटौदी के जाटौली गांव में।


Sad News :
जाटौली निवासी जोगेंद्र सिंह के ऊपर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है कि सुनने वालों की आंखें नम हो जाएं। 9 सितंबर का दिन उनके जीवन में अंधेरा लेकर आया, जब उनकी पत्नी ज्योत्सना को अचानक दिल का दौरा पड़ा। बिलखते हुए जोगेंद्र और उनका बेटा सौरव आनन-फानन में ज्योत्सना को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए। स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर के उच्च अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


Sad News :
जोगेंद्र 10 सितंबर को कुछ समय के लिए घर लौटे, अपनी और पत्नी की पहचान संबंधी ज़रूरी कागजात साथ लिए और घर पर मजबूती से ताला लगाकर वापस अस्पताल चले गए। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी पत्नी ठीक होकर लौटेंगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। जयपुर में इलाज के दौरान ज्योत्सना ज़िंदगी की जंग हार गईं।


Sad News :
11 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे, जब जोगेंद्र अपनी पत्नी का शव लेकर गांव पहुंचे, तो उनके सामने दुखों का एक और भयावह मंज़र इंतज़ार कर रहा था। घर का मुख्य ताला टूटा पड़ा था। अंदर कदम रखते ही उनके पैर तले ज़मीन खिसक गई—अलमारी खुली पड़ी थी, कपड़े और सामान पूरे कमरे में बिखरे थे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤