Gurugram में Helicopter से भात न्यौतने भाई के घर पहुंची बहन, 360 खाप के प्रधान की पौत्री से होनी है बेटे की शादी

Helicopter : हरियाणा के गुरुग्राम जिले के भौड़ा खुर्द गांव में गुरुवार का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया । दूल्हे रोहित दहिया की मां पिंकी दहिया ने भात न्योतने की रस्म को खास बनाने के लिए अपने भाई प्रदीप पंवार को शादी का निमंत्रण हेलिकॉप्टर से पहुंचकर दिया । महज 25 किलोमीटर की दूरी होते हुए भी इस अनोखे अंदाज़ ने पूरे क्षेत्र का ध्यान खींच लिया और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

11 दिसंबर को होगी रोहित दहिया की शाही शादी

रोहित दहिया की शादी 11 दिसंबर को दिल्ली के द निकुंज में होनी है । रोहित KTR फ्रेट कंपनी के सीईओ और फाउंडर हैं, जिनका व्यवसाय भारत, अमेरिका, कनाडा और दुबई तक फैला है। उनका विवाह झाड़सा 360 खाप के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकरान की पौत्री सृष्टि से तय हुआ है।

गांव में पहली बार उतरा हेलिकॉप्टर

भौड़ा खुर्द गांव में पहली बार हेलिकॉप्टर उतरने वाला था, इसलिए गेहूं के खेत में खास हेलीपैड तैयार किया गया। हेलिकॉप्टर देखने के लिए गांव के लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में जमा होने लगे। महिलाएं सुहाग और शगुन के गीत गाती हुई इस पल का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही हेलिकॉप्टर उतरा, पूरा गांव तालियों, सीटियों और ढोल की थाप से गूंज उठा। पिंकी दहिया जब हेलिकॉप्टर से बाहर निकलीं, तो गांववासियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

“मां की खुशी के लिए किया खास इंतजाम” – रोहित दहिया

रोहित दहिया ने बताया कि वे अक्सर प्राइवेट हेलिकॉप्टर और फ्लाइट से सफर करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी मां की खुशी के लिए और इस रस्म को यादगार बनाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया। पिंकी दहिया अपने पति नरेंद्र दहिया, ननद सुनीता, ननद सरिता और बेटी विशु के साथ धनवापुर से भौड़ा खुर्द पहुंचीं। गांव की महिलाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य किया, बुजुर्गों की आंखें खुशी से नम हुईं और पूरा गांव उत्सव में डूब गया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button