Shameful: साहब, मेरे मामा कंस से भी गंदे, करनाल में 3 दिन तक मामा ने किया महिला का शारीरिक शोषण, कपड़े उतारकर पीटा
नीलोखेड़ी में हैवानियत, मामा ने भांजी को बंधक बनाकर दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Shameful/करनाल
हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज Shameful मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने सगे मामा पर 3 दिनों तक बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने कहा, “साहब! मेरे मामा कंस से भी गंदे”
Shameful : 3 दिनों तक सहती रही हैवानियत
पीड़िता के अनुसार, घटना 1 अक्टूबर की है जब आरोपी मामा ने उसके कपड़े उतारकर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और 3 अक्टूबर तक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और अपनी आपबीती बयान की।
पुलिस का बयान
मामले (Shameful) की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी मामा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी का बयान:
“पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण करवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
पुलिस फिलहाल Shameful मामले की गहनता से जाँच कर रही है |
