Haryana News

Haryana: हरियाणा की प्रमुख रेल परियोजनाओं की समीक्षा, देखें कौनसी कौनसी बड़ी रेल परियोजनाएं चल रही है ?

Advertisement
Advertisement

 

Haryana:  चंडीगढ़ 04 अप्रैल-हरियाणा में प्राथमिकता वाली रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा के लिए आज यहां मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) की 31वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि उत्तरी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने पातली-मानेसर (प्राथमिकता खंड) के चालू होने के संबंध में पातली यार्ड की रीमॉडलिंग के लिए मंजूरी दे दी है। पातली में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) का भारतीय रेलवे नेटवर्क के साथ महत्वपूर्ण इंटरकनेक्शन 28 मार्च, 2025 को पूरा हो गया है।

एमएसआईएल रेलवे यार्ड भी पूरा हो चुका है, जिसमें फॉर्मेशन, ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन तथा सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्य शामिल है। पातली यार्ड को छोड़कर, पूरा मानेसर-पातली सेक्शन अब भौतिक रूप से तैयार है तथा रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा अप्रैल 2025 में निरीक्षण किए जाने की सम्भावना है।

बैठक में बताया गया कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना के तहत एलिवेटेड वायडक्ट, ट्रैक और विद्युतीकरण के निर्माण के का कार्य पूरा हो चुका है। थानेसर स्टेशन और उसके एलिवेटेड प्लेटफॉर्म सहित पूरी परियोजना सितंबर 2025 तक पूरी होने की सम्भावना है।

सोनीपत को बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के रास्ते पलवल से जोड़ने वाले ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (ईओआरसी) के लिए व्यवहार्यता अध्ययन का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने एचआरआईडीसी को सौंपा गया था। एचआरआईडीसी की रिपोर्ट 28 फरवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एनसीआर (यूपी) की संचालन समिति को सौंपी जा चुकी है।

इसके अलावा, 36 किलोमीटर लम्बी गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर-झज्जर लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। साथ ही, 65 किलोमीटर लम्बी करनाल-यमुनानगर नई रेल लाइन का मामला प्रक्रियाधीन है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!