गुरुग्राम में सुबह सुबह School Bus हादसे का शिकार, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप, बड़ा हादसा टला !

School Bus : सोमवार सुबह सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 81 में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई । गनीमत रही कि जिस समय से हादसा हुआ उस समय स्कूल बस के अंदर कोई छात्र मौजूद नहीं था । ये RPS स्कूल, धारुहेड़ा की स्कूल बस है । घटना के वक्त मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्कूल बस का ड्राइवर शराब के नशे में चूर था ।
नशे में डिवाइडर पर चढ़ाई बस
दरअसल सोमवार सुबह करीब साढे बजे जब गुरुग्राम के सेक्टर 81 में अल्टीमा सोसाइटी के पास बने गोल चक्कर पर जब RPS School की बस पहुंची तो ड्राइवर की लापरवाही के चलते बस गोल चक्कर के डिवाइडर पर चढ़ गई और बस के पलटने के हालात पैदा हो गए । स्कूल बस हादसे का शिकार होते ही आस पास से गुजर रहे लोग तुरंत बस के पास पहुंचे तो देखा कि बस ड्राइवर शराब के नशे में चूर था और नशे में ही बस को डिवाइडर उतारने की कोशिश करने लगा ।
लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ऐसा ना करने की सलाह दी और बस ड्राइवर को नीचे उतरने के लिए बोलने लगे इतने में स्कूल बस ड्राइवर बस से नीचे उतरा और वहां से भाग गया । बस ड्राइवर बस को इसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर ने शराब पी हुई थी ।
टला बड़ा हादसा
जिस समय ये स्कूल बस हादसे का शिकार हुई गनीमत रही कि उस समय बस में कोई छात्र सवार नहीं था अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था । सुबह करीब साढे बजे हुए इस हादसे ने एक बार फिर से शहर में स्कूल बस चालकों और स्कूलों की लापरवाही का एक बार फिर से उदाहरण दिया है । जिस समय हादसा हुआ उस समय स्कूल बस छात्रों को लेने के लिए जा रही थी ।
आज से शुरु हो रही चैकिंग
गुरुग्राम आरटीए विभाग ने आज से ही गुरुग्राम में प्राइवेट स्कूलों की बसों की सघन चैंकिंग अभियान चलाने की तैयारी की है लेकिन चैकिंग अभियान की शुरुआत होने से पहले ही इस तरह का हादसा होना सवाल पैदा करता है कि आपके और हमारे बच्चें ऐसी बसों में कितने सुरक्षित हैं ? RTA विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चैकिंग अभियान के दौरान अगर किसी भी स्कूल बस में कोई लापरवाही पाई जाती है या किसी प्रकार के नियमों का उल्लघंन पाया जाता है तो स्कूल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी ।
स्कूल बोला रॉन्ग साइड आई गाड़ी
इस मामले में जब गुरुग्राम न्यूज़ ने RPS School, धारुहेड़ा ब्रांच के ट्रांसपोर्ट अधिकारी अजीत से बात की तो उन्होनें गुरुग्राम न्यूज़ को बताया कि ये बस मानेसर से वाटिका इलाके से बच्चों को स्कूल के लिए लेने गई थी लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गई । ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने बताया कि उनकी इस बस चाकल ईश्वर ने बताया कि सेक्टर 81 के पास रॉन्ग साइड से एक गाड़ी आई जिसको बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई ।
वहीं ट्रांसपोर्ट अधिकारी को कई परिजनों ने फोन करके ये भी जानकारी दी है कि स्कूल बस ड्राइवर ने शराब पी हुई थी इसीलिए वो मौके से भाग गया । ट्रांसपोर्ट अधिकारी अजीत का कहना है कि ड्राइवर मौके से डर के मारे भाग गया होगा कहीं लोग उसकी गलती समझकर उसकी पिटाई ना कर दें । अजीत का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से इस हादसे की गहन जांच कराई जाएगी और अगर ड्राइवर की लापरवाही पाई जाती है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा ।