RoadRage : स्कॉर्पियो में बैठकर दिखाई गुंडागर्दी, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार – LIVE VIDEO

RoadRage : शनिवार को गुरुग्राम की सड़कों पर रोड़रेज की हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली । दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति जब अपनी गाड़ी से राजीव चौक के पास पहुंचे तो ब्लैक स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने व्यक्ति की गाड़ी में ना केवल टक्कर मारी बल्कि डंडे से व्यक्ति की गाड़ी के शीशे फोड़ दिए जिससे दिल्ली निवासी व्यक्ति के चेहरे पर चोट भी आई । गुरुग्राम पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

शनिवार दोपहर दिल्ली के रहने वाले अभिषेक चौधरी सोहना रोड़ पर किसी काम से आए थे । शनिवार दोपहर जब वो वापिस जाने लगे तो सोहना रोड़ पर उनके पीछे एक ब्लैक स्कॉर्पियो जिग जैग चलती हुई आई । लगातार हॉर्न देने के बाद जब अभिषेक ने स्कॉर्पियो को साईड नहीं दी तो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने राजीव चौक के पास डंडो से अभिषेक की गाड़ी पर हमला कर दिया । जिसमें अभिषेक को भी चोट आई ।

अभिषेक चौधरी ने तुरंत ही मोबाइल निकाल कर दोनों आरोपियों की वीडियो बना ली जिसमें आरोपियों की ब्लैक स्कॉर्पियों का नंबर भी आ गया । ये वीडियो अभिषेक ने सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते देखते ही ये वीडियो वायरल हो गया । गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया ।

BBA के छात्र निकले आरोपी

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने सदर पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और फाजिलपुर के विपल वर्ल्ड निवासी पार्थ यादव और पारस यादव को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपियों की उम्र 22 साल है और बीबीए के छात्र हैं ।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों की गाड़ी को साइड नहीं देने पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपियों ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था । आरोपियों के कब्ज़ा से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है । अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button