Road Closed : दिल्ली जयपुर हाइवे पर अगले दो महीने के लिए सड़क बंद, बरसाती नाले का होगा निर्माण

Road Closed : दिल्ली जयपुर हाइवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम खबर है । आज से अगले दो महीनों के लिए दिल्ली जयपुर हाइवे पर एक तरफ की सर्विस लेन को बंद कर दिया जाएगा । जलभराव से छुटकारा दिलाने के लिए जीएमडीए की टीम इलाके में निर्माण कार्य करेगी ।

दो महीने बंद रहेगी सड़क

दिल्ली जयपुर हाइवे पर रामपुरा चौक फ्लाइओवर से आईएमटी मानेसर चौक तक की सर्विस लेन के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है । इस सर्विस लेन को 15 अक्टूबर तक बंद किया गया है ।

बरसाती नाले के लिए बंद की गई सड़क

जीएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि आज से सेक्टर 76 से 80 और दिल्ली जयपुर हाइवे के किनारे बरसाती नाले का निर्माण किया जाना है जिसके लिए आज यानी की 18 अगस्त को सुबह 6 बजे इस सर्विस लेन को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है ।

दिल्ली से जयपुर की तरफ जाने वाली सर्विस लेन अगले दो महीने यानी कि 15 अक्टूबर तक बंद रहेगी । इस दौरान रामपुरा चौक फ्लाइओवर के नीचे से नौरंगपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को अब खेड़की दौला टोल प्लाजा से यू टर्न लेकर आना होगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤