Rinku-Priya Engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी में लगा दिग्गजों का जमावड़ा, देखे समारोह की फोटोज
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को स्टार खिलाड़ी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली

Rinku singh Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को स्टार खिलाड़ी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में क्रिकेट जगत और दुनिया की मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में हुई। प्रिया उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा सदस्य हैं। दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होगी।
मशहूर हस्तियां शामिल

रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी में राजनीति की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सभी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।




बीसीसीआई उपाध्यक्ष भी पहुंचे
इस समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला भी मौजूद थे। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिंकू ने आइवरी जोधपुरी कुर्ता पायजामा पहना था जबकि प्रिया ने सफेद और गुलाबी रंग का फ्लोरल लहंगा पहना था।


https://twitter.com/garrywalia_/status/1931685595815829719
सगाई के बाद रिंकू और प्रिया ने किया डांस
सगाई के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज डांस करती नजर आईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से जानती हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के पिता के जरिए हुई थी। हालांकि, धीरे-धीरे रिंकू और प्रिया की दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा था कि प्रिया की मुलाकात रिंकू से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं। अब वे एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा की सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को हराया था।

रिंकू और प्रिया की शादी नवंबर में वाराणसी में होगी जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून में लखनऊ में हुई थी। उनकी शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इसमें क्रिकेट सितारे, फिल्मी हस्तियां और उद्योगपति शामिल होंगे।









